फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 13 देशों के 27 प्रतिनिधि पहुंचे धर्मनगरी, धार्मिक और पर्यटन स्थलों का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधायी प्रारूपण (लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग) से संबंधित 36वें अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे 13 देशों के 27 प्रतिनिधि धर्मनगरी पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों को जानने और कुरुक्षेत्र की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत को देखने का अवसर मिला। यहां पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का परंपरा अनुसार प्रशासन ने स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में कोटे डी आइवर, इक्वाडोर, होंडुरास, ग्वाटेमाला, श्रीलंका, मंगोलिया, म्यांमार, नाइजर, नाइजीरिया, मालदीव, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे जैसे देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिभागी सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पहुंचे, जहां उन्होंने अपने भ्रमण की शुरूआत धरोहर से की। यह कार्यक्रम लोकसभा के संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कुवि धरोहर का अवलोकन करने के बाद शेख चेहली मकबरे और गीता ज्ञानम संस्थान का अवलोकन किया। यहां पर संग्रहालय में भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप को देखने का अवसर मिला। इसके बाद पवित्र ग्रंथ गीता और उनके उपदेशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस शिष्टमंडल को केडीबी की तरफ से राजेंद्र राणा और अमरीक ने कुरुक्षेत्र के हजारों वर्ष पुराने इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
एडीसी सोनू भट्ट ने कहा कि जब आप अपने देश को लौटेंगे, तो आप अपने साथ न केवल पेशेवर अंतर्दृष्टि बल्कि हमारी परंपराओं की गर्मजोशी और सहयोग की भावना भी लेकर जाएंगे। 21 अप्रैल तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच ज्ञान को साझा करना और विधायी मसौदा तैयार करने के कौशल को बढ़ाना है। इस मौके पर चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा व सदस्य विजय नरूला, अधिकारी संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें