फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर पालिका फाइनेंस कमेटी की बैठक में 262 विकास कार्यों को दी गई मंजूरी

विज्ञापन
पिहोवा। नगरपालिका कार्यालय में फाइनेंस कमेटी की बैठक लेते प्रधान आशीष चक्रपा​​णि। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। नगरपालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि की अध्यक्षता में नगरपालिका कार्यालय में नगर पालिका फाइनेंस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें कमेटी ने वार्ड न. एक से 17 वार्ड तक के 262 विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई। फाइनेंस कमेटी के सदस्य वार्ड नंबर 13 के पार्षद महंत दीपक प्रकाश ने बताया कि लगभग 10 से 12 करोड़ की राशि को सभी वार्डों में विकास कार्यों पर खर्च जाएगा। इस राशि से पार्कों का सुंदरीकरण, गलियां, नालियां, सीवरेज सहित अन्य विकास कार्य पूरे करवाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर दो में बैंक्विट हॉल बनवाया जाएगा। वार्ड नंबर तीन में डॉ. आंबेडकर भवन, अंबाला रोड से डीएवी स्कूल की तरफ वार्ड नंबर एक में जाने वाली सड़क का भी 40 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा इसके अलावा चौराहों को भी आधुनिक और भव्य रूप से बनाया जाएगा। वार्ड नंबर 11 में डेरा फतेह सिंह रोड पर इंडोर क्रिकेट अकादमी भी स्थापित की जाएगी, जिसके लिए 20 लाख रुपये का बजट तय किया गया है। फाइनेंस कमेटी के सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये शहर के विकास पर खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका प्रधान ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित कार्यों के टेंडर आदि की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी करवाई जाएं और जो काम शुरू होगा उसकी गुणवत्ता पर भी पूरा फोकस रखा जाए। बैठक में उपप्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र ढींगरा, नगर पालिका सचिव मोहनलाल, पालिका अभियंता जितेंद्र कुमार, रेनू तनेजा, मीनाक्षी, कमल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें