फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंगोली जाटान के 26 विद्यार्थियों ने पाया मेरिट में स्थान

विज्ञापन
बाबैन। अव्वल रहे बच्चों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य लाजपत राय गर्ग व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बाबैन। पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगोली जाटान का 10वीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य लाजपत राय गर्ग ने बताया कि विद्यार्थियों की वर्ष भर की मेहनत रंग लाई और शत-प्रतिशत परिणाम ने विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल 114 बच्चों ने परीक्षा दी थी और सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

अनमोल ने 450 अंक के साथ प्रथम स्थान, लवली ने 448 लेकर दूसरे, सिमरन ने 443 अंक लेकर तीसरा तथा मनप्रीत ने 442 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 26 विद्यार्थियों ने मेरिट में तथा 52 बच्चों ने प्रथम श्रेणी को प्राप्त किया। प्राध्यापक संजीव ने बच्चों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। समाजसेवी सतबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का अपने पैतृक गांव मंगोली जाटान के विकास पर पूरा ध्यान है। विद्यालय में बच्चों की बेहतर पढ़ाई के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। बच्चों के माता-पिता एवं विद्यालय स्टाफ को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें