फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 26 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से किया गया सम्मानित

विज्ञापन
लाडवा। विश्व साक्षरता दिवस पर शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित करते संस्था के पदाधिका - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लाडवा। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी, रोट्रेक्ट व इनरव्हील क्लब की तरफ से विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें लाडवा व आसपास के क्षेत्र के 26 प्रतिभाशाली शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जो सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों के करीब दो हजार अध्यापकों में से चुने गए। उन्हें अध्यापकों को उनकी कार्यशैली, व्यवहार, नैतिकता, कार्य क्षमता व लगन को देखकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब की प्रधान मोनिका बंसल ने मुख्यातिथि रही। पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष अमित सिंघल ने कहा कि रोटरी ने पोलियो उन्मूलन के 30 वर्षों के लंबे व सफल अभियान के पश्चात साक्षरता मिशन हाथ में लिया जिसके अंतर्गत भारत को शत प्रतिशत शिक्षित बनाने के लिए रोटरी प्रयासरत है और उसी कार्यक्रम के तहत देशभर में रोटरी की तरफ से उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। समारोह में प्रतिभाशाली शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड व सम्मान की प्रतीक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
मुख्यातिथि मोनिका बंसल ने शिक्षकों को शिक्षा के माध्यम से बच्चों को प्राचीन सभ्यता से जुड़े संस्कार प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित
सुगनी देवी स्कूल से रीतू, यूनिक शिक्षा निकेतन से ज्योति शर्मा, ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल से सोनाली, संजय गांधी स्कूल से मोनिका जिंदल, किड्जी स्कूल से स्वाति गर्ग, दून पब्लिक स्कूल से मनदीप कौर, अर्ली स्टेप प्री स्कूल से तजिंदर कौर, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से नीलम रानी, भारत पब्लिक स्कूल बाबैन से नीरू गोंडिया, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से रोशन कांबोज, राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला से राम निवास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेहरा से नेहा सैनी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ौदा से रमा कांत, जय हिंद पब्लिक स्कूल ढूढी से राहुल शर्मा, संत निश्चल सिंह स्कूल से स्वाति अग्रवाल, के बी स्कॉलर स्कूल से सारिका शर्मा, डी पी एस किड्स स्कूल से ज्योति मुंजाल, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल से नीतू, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय लाडवा से अनिल कुमार, राजकीय मॉडल प्राथमिक संस्कृति विद्यालय डेरा लाडवा से रिंकी देवी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंडी लाडवा से विनोद कुमार, जय भारत हाई स्कूल से मीना रानी, ओम प्रकाश गर्ग मेमोरियल पब्लिक स्कूल से सुनीता शर्मा, सहारा इंटरनेशनल स्कूल से रेनू, साइग्रेस इंटरनेशनल स्कूल से पल्लवी शर्मा व शहीद भगत सिंह स्कूल बरौट से विनीत नारंग को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें