फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बार काउंसिल चुनाव में 2570 वकील करेंगे मतदान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेंद्र जानकारी देते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव 18 मार्च को होंगे जिसके लिए जिला अदालत परिसर व पिहोवा और शाहाबाद में भी प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं में हलचल शुरू हो गई है। जिला कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे और वर्ष 2021-22 में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान रहे एडवोकेट राजेंद्र जुनेजा ने भी ताल ठोकी है।
विज्ञापन

चुनाव में जिला कोर्ट परिसर में प्रैक्टिस कर रहे 2270 अधिवक्ता व पिहोवा और शाहाबाद में 150-150 अधिवक्ता काउंसिल सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। जिला बार परिसर में इसके लिए तीन बूथ और वहीं पिहोवा व शाहाबाद में एक-एक बूथ पर चुनाव होगा।
काउंसिल के पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ से 25 सदस्यों का चुनाव होना है जिनमें पांच महिला सदस्य भी शामिल हैं। यही नहीं दो महिला सदस्य को भी चुना जाना है। ऐसे में इन सदस्यों में सात महिलाओं की भागीदारी होगी। चुनाव के लिए स्थानीय अधिवक्ताओं में भी हलचल तेज हो गई है। इसके कारण ही सोमवार को काउंसिल सदस्य के लिए मैदान में उतरे एडवोकेट राजेंद्र जुनेजा ने अधिवक्ताओं को मतदान कर सफल बनाने का आह्वान किया। जिला बार परिसर हॉल में विशेष बैठक की गई जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए।

कुरुक्षेत्र। बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेंद्र जानकारी देते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। बार एसोसिएशन प्रधान धर्मेंद्र जानकारी देते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें