कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को समाधान शिविर लगाया गया, जिसमें 25 समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिला परिषद के डिप्टी सीईओ कृष्ण लाल ने क्रिड और अन्य विभागों से संबंधित 33 समस्याओं को सुना और 25 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया व शेष समस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में समय पर पहुंचना सुनिश्चित करें और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। प्रशासन की तरफ से रोजाना लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के लिए लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।