पिहोवा। ढांड रोड पर बटेडी गांव के समीप एक कैंटर में ठूंस-ठूंस कर पशुओं को भरकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढांड रोड पर एक कैंटर पटियाला से करनाल की तरफ आ रहा है, जिसमें भैंसे, कटड़े और कटड़ियां को बेरहमी से भरा हुआ है।
पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद पिहोवा की तरफ से कैंटर आया, जिसे रोककर जांचा गया तो उसमें पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा हुआ था। कैंटर 25 पशुओं को भरा हुआ था। आरोपी शुयेब व उस्मान निवासी हर्रा जिला मेरठ यूपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद