फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन होने से पहले ही कुंटिया में मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन होने से पहले ही कुंटिया में मचा बवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन होने से पहले ही कुंटिया में बवाल मच गया है। सर्वसम्मति को लेकर गठित 12 सदस्यों कमेटी की दोफाड़ हो गई है। हालांकि सोमवार को कमेटी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का नाम फाइनल कर उनकी सूची निवर्तमान महासचिव नीलकंठ शर्मा को सौंप दी है, जिसका फैसला मंगलवार को सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में रखा जाना था, लेकिन मौके पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक रद्द हो गई। जबकि कुंटिया प्रधान रामकुमार गुर्जर ने नॉन टीचिंग क्लब में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
सूत्रों की मानें गुर्जर ग्रुप की इस बैठक में भी सर्वसम्मति से चुनी जा रही कार्यकारिणी का विरोध किया। इसे पहले कर्ण सिंह ग्रुप इस फैसले का बहिष्कार कर चुका है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि कमेटी ने शुरूआती दौर में सर्वसम्मति से कृष्ण पांडे को प्रधान व रामेश्वर सैनी को महासचिव के पद पर चयनित किया था। हालांकि सर्वसम्मति से कुंटिया कार्यकारिणी का चयन को लेकर कर्मचारी नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बैठक बुधवार को होगी। कर्ण सिंह ग्रुप के प्रधान भारत भूषण ने कहा कि कुंटिया कार्यकारिणी का चयन करने के लिए बनाई गई कमेटी बहुमत सिद्ध करने में जुटी हुई है। कमेटी के आठ सदस्य अपने ही चहेतों को कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदों पर बैठाने का काम कर रहे हैं, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। कहा कि वो इस कार्यकारिणी में भागीदारी नहीं करेंगे। ऐसे ही कर्मचारी हितों के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। अगर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चयन किया जाता है तो, जो जिम्मेदारी कुंटिया देगी उसके लिए वे तैयार हैं। कहा कि कुंटिया के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्णय लिया था कि कुंटिया का सर्वसम्मति से चयन में प्रधान पद के उम्मीदवार रामकुमार गुर्जर, सुनील कक्कड़, भारत भूषण व निवर्तमान कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं कमेटी के सभी सदस्यों को छोड़कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, लेकिन इसके अगले दिन ही कमेटी के कुछ सदस्यों ने बैठक में लिए गए फैसलों को दरकिनार करते हुए कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदों के लिए अपने ही चहेतों का नाम फाइनल कर दिया, जिसका कर्मचारी विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें