फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आरोपी 200 ग्राम चरस व दूसरा 750 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
एक आरोपी 200 ग्राम चरस और दूसरा 750 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू
विज्ञापन

कुरूक्षेत्र। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से नशीले पदार्थ रखने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। उनसे 200 ग्राम चरस व 750 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पहले मामले में अपराध शाखा-2 के प्रभारी निरीक्षक मलकीत सिंह के नेतृत्व में टीम गणेश राइस मिल पर नाकाबंदी की हुई थी कि अचानक एक व्यक्ति लाडवा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। वह पुलिस को देख वापस जाने लगा तो पुलिस को संदेह हुआ। उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 200 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान विकास कुमार वासी संगम मार्केट लाडवा के रूप में हुई। वहीं दूसरे मामले में सीआईए वन की टीम ने बरगट मोड बाबैन पर नाकाबंदी की हुई थी। पुलिस टीम को एक व्यक्ति बाबैन की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देख वापस जाने लगा। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 750 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सलिंद्र वासी बाबैन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें