फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी चिकित्सकों काली पट्टी बांध सड़कों पर किया प्रदर्शन रहि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा आयुर्वेद कॉलेज में इंटर्नशिप भत्ते को लेकर पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर बैठे भावी चिकित्सकों ने सोमवार को काले पट्टी बांधकर सड़कों पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सुबह ही अस्पताल पर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। काली पट्टी बांध विद्यार्थियों ने अस्पताल परिसर से शुरू होकर लघु सचिवालय तक सड़कों पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी डॉ. अमित वर्मा, डॉ. सुमित सैनी, डॉ. मोनिका फोगाट, डॉ. रजत बंसल व डॉ. स्वाति ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक सभी विद्यार्थी ऐसे ही धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने बताया कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि जो भावी चिकित्सक बीएएमएस की पढ़ाई के पश्चात इंटर्नशिप कर रहे हैं। उनको सिर्फ 4500 रुपये मानदेय दिया जाता है, जबकि आसपास के राज्यों में बीएएमएस के विद्यार्थियों को इंटर्न के दौरान कम से कम 12000 रुपये दिये जाते है। दूसरों राज्यों के सामान हरियाणा में भी बीएएमएस के विद्यार्थियों 12000 रुपये मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और वित्त विभाग बीएएमएस के विद्यार्थियों की अनदेखी कर रहा है।


तीन सालों से फाइल तैयार कर ऑफिसों के काट रहे चक्कर
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के इंटर्नशिप कर रहे डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि इंटर्नशिप भत्ता बढ़ाने के लिए पिछले तीन सालों से स्वयं फाइल तैयार कर हर संबंधित विभाग के ऑफिसों के चक्कर काट चुके है, लेकिन अभी तक मानदेय 4500 रुपये से बढ़ाया नहीं गया। उन्होंने बताया कि जब वो फाइल को फाइनेंस विभाग में तैयार करवाने के लिए गये तो उनको यह कहकर वापिस भेज दिया कि आए भीख मांगने, गांव बसा नहीं मंगते पहले ही आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें