राजनीति से ऊपर उठकर होगा अतिथियों का स्वागत : बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने देवी मंदिर धर्मशाला में नगर की धार्मिक, सामाजिक एवं खेलकूद संस्थाओं के साथ बैठक की। इसमें 11 फरवरी को शाहाबाद के शिव मंदिर में होने वाले हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष राजीव सिंह बदल के नागरिक अभिनंदन को लेकर चर्चा की गई। राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि सभी संस्थाएं अपना सहयोग कर रही हैं। यह क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष का विषय है कि हिमाचल के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल मारकंडेय की धरती पर आ रहे हैं। उनका स्वागत राजनीति से ऊपर उठकर किया जाएगा।
नगरपालिका प्रधान बलदेव राज चावला ने बताया कि बैठक में श्री मारकंडेश्वर मंदिर सभा, श्री शिव मंदिर सभा, श्रीमद देवीभगवती बाला सुंदरी मंदिर सभा, श्रीकृष्ण गोशाला, श्री हरमिलापी कृष्णा मंदिर, श्री कृष्णा मंदिर सनातन धर्म सभा, बाबा बालक नाथ सेवा समिति, श्री सत्य सनातन धर्म सभा, श्री नामदेव मंदिर सभा, श्री सत्य साई सेवा समिति, श्री निष्काम सेवा सोसायटी, मारकंडेश्वर हॉकी वेलफेयर सोसायटी, डीएवी सेनेटरी, डीएवी रामप्रसाद, जियो गीता परिवार, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति, श्री शिव कृपा सेवा समिति, नगर पालिका शाहाबाद, हुड्डा रेज. वेलफेयर एसोसिएशन, हनुमान मंदिर सब्जी मंडी, श्री बैकुण्ठपुरी हनुमान मंदिर, हेल्पर्स सोसायटी, श्रीगुरु नानक दरबार, श्री गौड़ ब्राह्मण पंचायत, चढ़दी कला सोसायटी, गारमेंट एसोसिएशन, खटीक समाज, रक्त सेवक परिवार, गुरु रविदास सभा, महर्षि वाल्मीकि पंचायत, अग्रवाल सभा, शहीद ऊधम सोसायटी, गुरू रविदास सभा स्टेशन माजरी, गीता मंदिर सभा, रुक्मिणी स्कूल एवं कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर कर्णराज सिंह तूर, पवन गर्ग, राव रणजीत सिंह, देवराज चराया, मुलखराज गुंबर, अरुण कंसल, जगमोहन मनंचदा, बलदेव सेठी, जगदेव सिंह गाबा आदि मौजूद रहे।