फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ा रहा है कदम: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
लाडवा विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हलका लाडवा एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस विधानसभा को मॉडल बनाने के लिए शहर और गांवों का समान रूप से विकास किया जा रहा है। इसमें विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। वे रविवार को गांव रामगढ़ में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक ने करीब 17 लाख से बनने वाले सामुदायिक केंद्र के लिए भूमि पूजन किया और करीब आठ लाख से बनने वाले ग्राम सचिवालय का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन भी किया।
विधायक ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो में उमड़ी भीड़ का पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांवों के विकास के लिए करोड़ों रुपये की अनुदान राशि दी है। उन्होंने कहा कि गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास किया जा रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा एक हरियाणवी एक और सबका साथ सबका विकास की नीति पर विकास कराया जा रहा है। इस मौके पर सरपंच रोशन लाल, फतेह सिंह, रामनारायण मदान, सतनाम सिंह, दीपक साही, रवि बतान, ओमवीर बुढा, रमन शर्मा, हरबंश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचटैट के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
विधायक ने कहा कि हलका लाडवा के विद्यार्थियों के लिए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में 22 अक्तूबर को सुबह से दोपहर तक के तीन सत्रों में एच टैट के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थी अपना पंजीकरण करवा सकते है। हलके के विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें