क्षेत्र में शांति कायम करना प्राथमिकता : दिनेश
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
थाना प्रभारी जयनारायण शर्मा का तबादला कुरुक्षेत्र यातायात पुलिस में किया गया है। उनके स्थान पर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कस्बे और क्षेत्र में शांति के साथ ही कानून कायम रखने की होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर आपके पास कोई अपराध हो रहा है या होने की कोई आशंका है, तो उसकी सूचना तुरंत थाना में दी जाएगी।