फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ के चुनावों की मांग लेकर इनसो ने लगाया केयू के मेन गेट पर ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 1 से 9
विज्ञापन

छात्र संघ के चुनाव की मांग पर इनसो कार्यकर्ता लामबंद
केयू के मेन गेट पर ताला, दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
छात्र संघ के चुनाव की मांग को लेकर इनसो ने दिग्विजय चौटाला के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर ताला जड़ा और शाम को वीसी आफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारी सुबह से शाम छह बजे तक धरने पर डटे रहे।
गौरतलब है कि इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने छात्र संघ का चुनाव कराने की मांग को लेकर 21 अगस्त को हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों पर ताले लगाने का ऐलान किया था। इनसो के इस ऐलान के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन और केयू में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किये गये थे। इस दौरान केयू के सेकेंड और थर्ड गेट पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की हिंसा ना हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध किये गए थे। इन्हीं इंतजाम के दौरान पुलिस ने सुबह आठ बजे पांच प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही केयू के मुख्य गेट पर इनसो के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में पहुंच गये। करीब साढ़े दस बजे दिग्विजय चौटाला केयू के उपरोक्त गेट पर पहुंचे। चौटाला के पहुंचते ही कार्यकर्ता जोश से भर गये और इसके कुछ देर बाद केयू के गेट पर ताला जड़ा गया। शाम साढ़े चार बजे तक इनेसो के कार्यकर्ताओं ने केयू के मेन गेट पर ताला जड़ने के बाद प्रदर्शन किया और यहां शाम साढ़े चार बजे तक डटे रहे। इसके बाद कुलपति से मिलने के लिए कार्यकर्ताओं ने वीसी आफिस की ओर कूच किया। यहां पहुंचने से पहले वीसी आफिस के मेन गेट के बार लगे कैंची गेट पर ताला लगा दिया गया,यहां इनसो कार्यकर्ता काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। आखिरकार काफी देर वीसी डा.कैलाश चंद्र शर्मा इनसो के नेताओं से बात करने बाहर आए और इनसो नेताओं से बात की। इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा के मुताबिक केयू के वीसी ने स्टूडेंट इलेक्शन कमेटी का लेटर देने से साफ इंकार कर दिया, लेकिन इनसो नेताओं के छह बजे तक धरने पर डटे रहने के बाद रजिस्ट्रार डा.प्रवीण सैनी ने एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक एवं अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में यह लेटर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला को सौंपा।
विज्ञापन


जारी रहेगा इनसो का संघर्ष : दिग्विजय
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसी प्रकार का दबाव इनसो सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि छात्र संघ के चुनाव के लिए इनसो काफी समय से संघर्षरत है और जब तक सरकार छात्र संघ के चुनाव की घोषणा नहीं करेगी, यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे छात्र संघ के चुनाव कराने की घोषणा करें। इनसो नेता ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस की धक्का मुक्की और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की आलोचना की।
विज्ञापन



इनेसो के यह कार्यकर्ता रहे मौजूद
मंजू जाखड़, युवा नेता राजू ढुल, सुनील राणा, विक्रम गुज्जर, नीरज नागिल, योगेश शर्मा, बबलू काजल, जयवीर ढांडा, विक्रम माओली, उत्तम घनघस, गुरजिंद्र खेड़ी, विशाल मुकीम पुरा, संपूर्ण कोयर, अमित बोडला, राजेश पायलेट, अर्पित पंडित, धीरज नैन, महावीर बरटा, संजीव सिहाग, हैप्पी कंगूरा, हर्ष शर्मा, कपिल ठाकुर, सावन चौधरी, दीपेंद्र बराड़, अजय बनवाला, युवराज राणा, रिचिक, सुनील कसाना, चीनू राणा, सुदेश, सिपंल, रितु, दीपांशु, विपिन पांचाल, गुरमीत हुंदल आदि मौजूद रहे। इनमें से पांच इनसो कार्यकर्ता योगेश शर्मा, विशाल मुकीमपुरा, नितित पंचौलिया, अमित बोधला एवं रविंद्र तंवर को सुबह पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें