फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 21.35 लाख ठगे

Sat, 20 Dec 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कैथल के गांव जाजनपुर निवासी नंबरदार प्रेम सिंह के साथ उनके पुत्र व पुत्रवधू को कनाडा वर्क परमिट दिलाने के नाम पर शातिर ठगों ने नकली वीजा और हवाई टिकट दिखाकर उनसे 21.35 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी धोखाधड़ी को अंजाम देने के बाद इटली फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत पर थाना सिटी थानेसर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव जाजनपुर निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े बेटे सचिन मेहरा और बहू मनप्रीत कौर कनाडा में नौकरी की तलाश कर रहे थे। 11 अप्रैल 2022 को उनके भतीजे ने आरोपी पवन कुमार से उनकी मुलाकात करवाई। पवन ने अपनी पत्नी और पिता खरैती लाल के साथ मिलकर वर्क परमिट के लिए 32 लाख रुपये की डिमांड की। सौदा तय होने पर 1.50 लाख रुपये एडवांस लिए और आवश्यक दस्तावेज जमा करवा दिए। इसके बाद फिंगरप्रिंट व वीजा आने के बात कहकर अलग-अलग तारीखों में 18.35 लाख रुपये हड़प लिए गए। नौ अक्टूबर को आरोपियों ने मुंबई बुलाकर टिकट व वीजा देने का भरोसा दिया, लेकिन आरोपी मुंबई नहीं पहुंचा और फोन बंद कर लिया। जांच में पता चला कि वीजा व टिकट फर्जी थे। प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी कई लोगों को ठग कर इटली भाग गया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें