फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कबूतरबाजी करने के 13 मामलों में 21 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कबूतरबाजी के मामलों में नकेल कसते हुए पुलिस ने पिछले तीन महिनों में 77 मामले दर्ज किए थे। इनमें शामिल 13 मामलाें में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को काबू कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सुदन ने बताया कि फर्जी ट्रैवल एजेंट सोशल मीडिया और वेबसाइट्स के जरिए लोगों को झांसे में फंसाकर रुपये हड़पते हैं। ये एजेंट अवैध रास्तों से लोगों को विदेश भेजते हैं, जिससे कई बार ठंड, जहरीले जानवरों, नाव डूबने या कंटेनर में दम घुटने से मौतें हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस ने इस साल के पहले तीन महीनों में कबूतरबाजी के 77 मामले दर्ज कर 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि आमजन की मेहनत की कमाई लूटने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें