पिहोवा। साइबर अपराधियों ने शहर की रहने वाली एक महिला को मनी लाड्रिंग के केस का डर दिखा सात लाख 82 हजार 569 रुपये की ठगी का निशाना बनाया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के मोटान गली की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी ईमेल पर नवंबर 2023 में अज्ञात मेल से एक मेल आई, जिसमें आरोपी ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए कहा कि लंदन से आपका एक वीआईपी पार्सल आया है, जो डाॅक्टर जानसन ने भेजा है। इसमें 15 हजार पाउंड है। इसलिए तुम पर मनी लाड्रिंग का मामला बनेगा। आरोपी ने मामले से बचाने के लिए पैसों की डिमांड रखी। महिला ने डर के कारण अलग-अलग किस्तों में उक्त रकम आरोपियों के द्वारा दिए खातों में डालवा दिए।