फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने समारोह में गिनाई सरकार की दिव्यांगों के हित में नीतियां , दिव्यांग ने विरोध में नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इधर, मंच पर मंत्री जी दिव्यांगों के हित में सरकार की नीतियों का बखान कर रहे थे। कार्यक्रम में ही एक दिव्यांग ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। भड़के मंत्री जी ने दिव्यांग युवक को आम आदमी पार्टी का एजेंट करार दे डाला।
मौका था अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का। मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगों के हित में बनाई नीतियों का बखान किया। उनके भाषण के बीच ही दिव्यांग रविंद्र निवासी नलवी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। इससे समारोह में हड़कंप सा मच गया। दिव्यांग को वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने काबू कर लिया, लेकिन वह नारेबाजी करता रहा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने अपना संबोधन बंद कर पुलिस को उसे छोड़ देने को कहा और उसे मंच के पास बुलाकर समस्या पूछी। उसने राज्यमंत्री को बताया कि भाजपा सरकार ने दिव्यांगों को बसों में 40 फीसदी किराया माफ करने व दो हजार रुपये पेंशन किए जाने के वादे किए थे, जो पूरे नहीं हुए। राज्यमंत्री ने उसे समझाते हुए कहा कि दिव्यांगों की ऐसी अनेकों मांगों को मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। लेकिन युवक ने वहीं दोबारा नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। राज्यमंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए कि यह किसी विपक्षी पार्टी का एजेंट लगता है। उसे बाहर ले जाया जाए। पुलिस उसे केयू थर्ड गेट चौकी ले आई। बाद में उसे छोड़ दिया गया। चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को राज्यमंत्री ने माफ कर दिया, जिसके चलते उसे छोड़ दिया गया।

कार्रवाई करना पुलिस का काम : बेदी
राज्यमंत्री बेदी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि नारेबाजी करने वाला आरोपी आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। उसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था और अगली कार्रवाई करना पुलिस का काम है। वे कार्यक्रम के बाद किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त हो गए थे।
विज्ञापन


प्रदेश में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा सम्मान दे रही सरकार : बेदी
- राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने दिव्यांग जनों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग जन दिवस पर राज्यस्तरीय पुरस्कार समारोह में मुख्यातिथि राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा सम्मान देने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने दिव्यांग जनों को 60 प्रतिशत दिव्यांग होने पर भी पेंशन के लिए योग्य माना है। इस दौरान इससे पहले राज्यमंत्री , लाडवा विधायक डा. पवन सैनी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक गौरी जोशी, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने अनुभूति पत्रिका का विमोचन भी किया। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने शतवर्षीय पुरस्कार में बदलू राम को 50 हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ माता पुरस्कार में निर्मला देवी पंचकूला को 50 हजार, दादरी निवासी धोला देवी को तृतीय पुरस्कार के रुप में 20 हजार, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार में हिसार निवासी द्वारिका प्रसाद को 50 हजार, मंगत राय खुल्लर अंबाला को द्वितीय पुरस्कार के रुप में 30 हजार, हिसार निवासी दौलत राम को 20 हजार, वरिष्ठ मूर्तिकला पुरस्कार में फतेहाबाद निवासी गुरबचन को 50 हजार, सर्वश्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन में सीनियर सिटीजन काउंसिल जींद को 50 हजार, सीनियर स्पोर्ट्स पर्सन अवार्ड में पंचकूला निवासी राम किशोर शर्मा को 50 हजार, ऊषा शर्मा को 50 हजार, हिसार निवासी आरके सांगवान को 30 हजार, सर्वश्रेष्ठ वेलफेयर सेंटर अवार्ड में सीनियर सिटीजन फोरम केयर सेंटर सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र को 1 लाख रुपये व वरिष्ठ नागरिक क्लब डे केयर सेंटर बहादुरगढ़ को तृतीय पुरस्कार के रुप में 50 हजार की रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें