फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के हाथ में कौन-सी जादू की छड़ी, जो किसानों के दर्द को कम कर देंगे: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद को किसान हितैषी बताते हुए कहते हैं कि किसानों की सभी समस्याओं का समाधान कर देंगे। चाहे इसके लिए उन्हें सिस्टम ही क्यों न बदलना पड़े। जब 55 वर्ष उनका राज रहा, तब तो कुछ नहीं किया। अब अचानक राहुल के हाथ में कौन-सी जादू की छड़ी आ गई है कि वे किसानों के दर्द को कम कर देंगे। यह बात लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के सुप्रीमो एवं कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कहीं। वह सैनी धर्मशाला में युवा शक्ति महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सैनी ने राहुल गांधी पर तंज कसते कहा कि उन्हें तो यह भी मालूम नहीं कि गेहूं कैसे उगती है।
एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो पर कटाक्ष करते सैनी ने कहा कि इनेलो हरियाणा को पानी दिलाने के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है। यदि इनेलो ने हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाना है तो आनंदपुर से नहर बनाकर प्रदेश में लाया जा सकता है। लेकिन राजनीतिक पार्टियां वोट हासिल करने के लिए इसके नाम पर राजनीति चमकाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 70 वर्षों में एक ही समुदाय के पांच मुख्यमंत्री बने और उन्होंने अपनों को ही फायदा पहुंचाया। इसलिए प्रदेश में सिर्फ एक समुदाय के 10 प्रतिशत लोग 52 प्रतिशत नौकरियों पर विराजमान हैं और बाकी 90 प्रतिशत लोगों को सिर्फ 48 प्रतिशत ही नौकरियां मिल सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सैनी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 18 हजार पदों पर डी-ग्रुप की भर्ती निकालकर युवाओं को छला है। यह भर्ती केवल वोट लेने का तरीका है। विधानसभा एवं लोकसभा के चुनावों में चार माह का समय रह गया है। जब तक परीक्षा का परिणाम आएगा, आचार संहिता लग जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र स्वामी, आनंद यादव एवं राकेश बैरागी, पाल सैनी, कोषाध्यक्ष मंजीत पांचाल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमन तंवर, महासचिव हनुमान वर्मा, रामराज शर्मा, रमेश पायलट, गुरनाम सैनी, नायब सिंह, रोशन लाल धीमान, मानसिंह, जोनी पोषवाल, जिप सदस्य सुरेंद्र माजरी, कुलबीर, पंकज चौधरी, नाथी राम, करताराम कश्यप एवं महिला हलकाध्यक्ष प्रवीण मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें