फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेशहित के लिए सरकार किसानों को देगी फसलों का पूरा दाम:मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री बोले,प्रदेश का जीडीपी 10 प्रतिशत तक लेकर जाना है सरकार का लक्ष्य
विज्ञापन

-देशहित के लिए सरकार किसानों को देगी फसलों का पूरा दाम:मनोहर
-फसलों की एमएसपी वृद्धि से मिलेगा किसान, मजद0र,व्यापारी, उद्योग व आमजन को लाभ
-सूरजमुखी का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार,तेल और घी के लगेंगे कारखाने
-भूजल स्तर जा रहा है नीचे,केवल धान ही नहीं अब सभी फसलों से होगी एक जितनी आय-सीएम
-सीएम ने दी शाहाबाद क्षेत्र को 50 करोड़ की सौगात,गांवों को जोड़ने के लिये बनेंगे चार पुल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र-शाहाबाद।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाहाबाद में 50 करोड़ रुपये के विकास कार्यो मंजूरी देते हुए कहा कि सरकार देश हित के लिए किसानों को फसलों का पूरा दाम देगी। उन्होंने कहा कि जब फसलों का पूरा दाम मिलेगा तो इससे कृषक वर्ग में खुशहाली आएगी,जिससे समाज और देश खुशहाल बनेगा। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों की फसलों का न्यूनतम मूल्य बढ़ाकर एक ऐतिहासिक फैसला किया है। इसका अहम पहलू यह है कि देश की आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने किसानों के खातों में एक कलम से 33 हजार 500 करोड़ रुपए जमा कराने का फैसला लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री शाहाबाद अनाज मंडी में सूरजमखी-धान किसान धन्यवाद रैली में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उनके संबोधन से पहले रैली के संयोजक एवं राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने किसानों के मान-सम्मान के प्रतीक हल और सूरजमुखी की थैली से सीएम को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सूरजमुखी-धान किसान धयन्यवाद रैली में पहुंचे किसानों और हलकावासियों तथा राज्यमंत्री बेदी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने फसलों का न्यूनतम मूल्य बढ़ाकर और दूरगामी सोच का परिचय देते हुए एक पंथ के साथ कई काज करने का फैसला लिया। इस फैसले से किसान, मजदूर, कारीगर, सहायक, आढ़ती, छोटा और बड़ा दुकानदार और उद्योग के साथ जुड़े लाखों करोड़ों लोगों को लाभ मिलेगा, क्योंकि किसानों की फसल पर ही सबकुछ निर्धारित रहता है। जब किसान खुशहाल होगा तो सभी लोग और देश खुशहाल होगा। इससे उद्योग जगत में भी खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि इज ऑफ डूईंग बिजनेस में हरियाणा उत्तर भारत में पहले स्थान पर पहुंच गया है और आंध्र और तेलंगाना के बाद हरियाणा निवेशकों की पहली पंसद बन गया है। जब निवेशक हरियाणा की धरा पर पहुचंगे तो उससे कृषि उद्योग के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इससे प्रदेश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि देश का जीडीपी जहां 7.8 प्रतिशत है वहीं हरियाणा का जीडीपी 8.2 प्रतिशत है। सरकार के इस फैसले के बाद हरियाणा सरकार ने जीडीपी को 10 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 2 सालों में सूरजमुखी की सारी फसल को खरीदने का काम किया और भविष्य में भी सरकार फसल का एक-एक दाना खरीदेगी। इसके लिए सरकार जरुरत पडने पर तेल और घी के कारखाने भी लगाएगी। सरकार के निर्णय से सूरजमुखी के दाम के साथ बाजरा, मक्का, दाले और धान की फसल में भी बड़ा लाभ मिलेगा। इससे प्रदेशघ की सबसे बड़ी समस्या गिरते भूजल स्तर को भी रोका जा सकेगा और हर फसल से एक एकड़ से एक जैसी ही आय होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले साढे तीन सालों में स्कूल, सडक़ें, कालेज, मेडिकल क ालेज, नहर, नाले, रेलवे, उद्योग के साथ-साथ हर क्षेत्र में विकास कराया और पिछली सरकारों के अधूरे प्रोजैक्ट को पूरा करने का काम किया। इतना ही नहीं लिंगानुपात 835 से 922, उज्जवला योजना के तहत 5 लाख लोगों को गैस सिलेंडर देने, प्रदेश के सभी शवधामों के लिए 7 करोड़ 50 लाख, प्रदेश के 14 हजार तालाबों की व्यवस्था के लिए तालाब प्राधिकरण बनाने, नौकरियों में पर्ची सिस्टम खत्म कर योग्यता के आधार पर 26 हजार युवाओं को नौकरियां देने के साथ-साथ 90 विधानसभा क्षेत्रों में सैंकड़ों करोड़ों रुपए विकास कार्यो के लिए बजट देने का काम किया गया है
विज्ञापन

सूरजमुखी धान किसान धन्यवाद रैली के संयोजक व हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने फसलों के एमएसपी बढ़ाने पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार और स्वागत करते हुए कहा कि आजादी से अब तक सभी राजनैतिक दलों ने किसानों का शोषण कर अपमानित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालते ही किसानों के साथ-साथ हर वर्ग के लिए योजनाओं को लागू करने का काम किया। यूरिया खाद की किल्लत को दूर किया और किसानों को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ अधिकतम मात्रा में बिजली देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से ही शाहाबाद हलके में 1500 करोड़ रुपए का बजट विकास कार्यो पर खर्च किया जा चुका है। इस सरकार ने मिर्चपुर कांड में साढ़े 9 एकड़ में गरीब लोगों के लिए कालोनी बनाने का काम किया जबकि विपक्ष ने इस राजनैतिक मुद्दा बनाने का काम किया।
हरियाणा के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद किसानों की जीत हुई है और इस जीत का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है तथा सरकार ने एक कलम से किसानों के खाते में 33 हजार 500 करोड़ रुपए जमा कराने का फैसला लिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सुभाष बराला ने कहा कि किसानों का मसीहा कहने वाले कई नेता आए और चले गए, किसी ने भी किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने का फैसला नहीं किया।
इस जनसभा में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी,विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, विधायक श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक बलवंत सिंह, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता डा.संजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, कुरुक्षेत्र प्रभारी बंतो कटारिया, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, महामंत्री रविंद्र सांगवान सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक बंता राम,भाजपा नेता गौरव बेदी,जय औंकार अंतर्राष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप औंकार,अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, नपा अध्यक्ष बलदेव राज चावला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद था।
बाक्स
शाहाबाद के लिए 50 करोड़ मंजूर
--------------------------------------------
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी की मांग पर शाहाबाद के गांवों को आपस में जोड़ने के लिए 4 पुलों के लिए 50 करोड़ की राशि मंजूर की है। इन पुलों में छपरी से किशनगढ़, भौकरमाजरा से मेंहदी का धुराना जिला अंबाला को सहित आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी अगर कोई शाहाबाद का प्रोजेक्ट शेष है तो उसे भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने रैली की सफलता के लिए राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई।
बाक्स
शाहाबाद रैली की झलकियां
-कार्यकर्ता और किसान धन्यवाद रैली में ढोल ढमाके के साथ पूरे उत्साह से पहुंचे
-सीएम तयशुदा कार्यक्रम से करीब 3 घंटे लेट पहुंचे
-राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने अपने भाषण की शुरूआत हिंदी से की और विराम ठेठ पंजाबी से किया
-सीएम 1 बजकर 6 मिनट पर मंच पर पहुंचे, वडहीं दो बजकर 10 मिनट पर संबोधन शुरू किया
-सीएम ने 28 मिनट तक जनता को संबोधित किया और करीब 2 बजकर 40 मिनट पर मंच से नीचे उतर गए
-सीएम ने स्वयं कबूली देर से आने की बात
-जिस जगह पर भाषण देना था,उसकी जगह सीएम ने मंच संचालन के लिए लगे माईक किया संबोधित
-राज्यमंत्री नायब सैनी ने किसानों के समर्थन मूल्य बढ़ाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को किसान रत्न देने की बात कही।
-सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने एमएसपी बढ़ा कर एक पंथ दो काज की कहावत को बदलकर दिया है,यह काम कर उन्होंने एक पंथ कईं काज करने का काम किया है
-सीएम ने रैली के दौरान किसान को देंगे पूरे दाम, देश के हित में करेंगे काम का नारा दिया।
बाक्स
...तो डीसी के घर से उठा लेना गैस सिलिंडर
-----------------------------------
रैली में सीएम ने केंद्र सरकार की उज्जवल योजना के तहत घर-घर में रसोई गैस कनेक्शन पहुंचाने की बात कही। उन्होंने रैली में पहुंचे लोगों से पूछा कि अब कितने लोगों के घरों में गैस सिलिंडर नहीं है,इस मौके पर सिर्फ तीन लोगों ने हाथ खड़े किये। इसके बाद मंच से सीएम ने ऐलान किया कि इन्हें 48 घंटे में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा,अगर नहीं मिला तो डीसी के घर से उठा लेना। बता दें कि जनसभा में तीन लोगों में शामिल बेबी पत्नी विनोद गांधी नगर कुरुक्षेत्र, लक्ष्मण पुत्र पाला राम वासी गांव तंगौरी शाहाबाद, किरणा देवी पत्नी स्वर्गीय रामचंद्र कालवा बाबैन ने हाथ खड़े थे।
बाक्स
कांग्रेसी नेता कवातरा सहित इन्हें किया पुलिस ने गिरफ्तार
---------------------------------------------------------
नगरपालिका के उपप्रधान व कांग्रेस नेता डा. गुलशन कवातरा के नेतृत्व में राजेश उप्पल, जयनाथ पांडे, आकाशदीप जुनेजा, जगदीप, गगन, रवि , प्रताप, बिल्ला मदनपुर, हरसिमरन सिंह सिद्धु सहित अनऊेक कार्यकर्ताओं ने सीएम की रैली तक जाने का प्रयास किया जिस पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें धारा 144 तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर भाकियू प्रैस प्रवक्ता राकेश बैंस के नेतृत्व में सैंकडों किसान लैडमार्क चौक पर एकत्रित हुए और सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इस मौके तेजपाल जंधेडी, जसबीर मामूमाजरा, हरबंस, हाकम, छोटू राम मछरौली, प्रेम सिंह, फकीर चंद, गुरचरण सिंह, मलकीत, जसविंद्र, राजीव शर्मा, रामसिंह, नरेश कुमार, सुरेश कुमार सहित अनेक किसान मौजूद थे।
बाक्स
बसों में बैठाकर भेजा विभिन्न थानों में
--------------------------------------------------
सीएम को काले झंडे दिखाने की योजना को विफल करने के लिये भारी पुलिस बल कुरुक्षेत्र के डीएसपी गुरमेल सिंह एवं थाना प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में तैनात रहा। इन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर उन्हें गिरफ्तार कर बसों में बैठाकर विभिन्न थानों में भेज दिया। प्रदर्शनकारियों को लेकर गुप्तचर एजेंसियां भी सक्रिय रही पुलिस प्रशासन ने हरियाणा सक्षम यूनियन के प्रधान मुकेश काहनगढ़ से बातचीत की और उनसे ज्ञापन लेकर उन्हे समझा बुझाकर मौके से चलता कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
चढूनी रहे प्रदर्शन से दूर
-----------------------------------
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी अज्ञात कारणों से प्रदर्शन से दूर रहे। गुप्तचर एजेंसियों व पुलिस प्रशासन उन पर नजर रखे थीं कि कहीं वह अचानक रैली में न पहुंच जाएं। गुरनाम सिंह चढूनी की अनुपस्थिति में भाकियू प्रैस प्रवक्ता राकेश बैंस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें