फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली से पहले केयू में खूब उड़ा गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली से पहले केयू परिसर हुआ रंगीन, कीचड़ के बीच गुलाल की बहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
केयू प्रशासन ने होली की छुट्टियां घोषित कर दी है, लेकिन इससे पहले मंगलवार को जमकर गुलाल उड़ा। होली की मस्ती में रंगों से सराबोर केयू के विद्यार्थियों ने एक दूसरे को खूब रंग लगाया। कई विद्यार्थी रंगों के साथ मिट्टी को एक दूसरे पर उछाल कर होली का आनंद लेते दिखे। दरअसल, ज्योतिसर नहर से ब्रह्मसरोवर में स्वच्छ चलायमान जल के लिए बिछाई जा रही पाइप लाइन केयू की ठंडी सड़क से होकर गुजर रही है। यहां पाइप लाइन की खुदाई की वजह से इस में दो दिन पहले हुई बारिश का पानी खड़ा है। इसके कारण यहां बड़ी मात्रा में मिट्टी गीली (गारे में तब्दील) हो गई है। इसका भरपूर लाभ केयू के विद्यार्थियों ने होली खेलने में उठाया। इस गारे में घुसकर विद्यार्थियों ने खूब गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को गारा भी लगाया। से भी होली खेली।
विज्ञापन

इसके अलावा केयू पार्क, विभागों और सड़कों पर रंगों की उमंग नजर आई। केयू प्रशासन ने 28 फरवरी से चार मार्च तक होली की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। हॉस्टल में रहने वाले दूर-दराज क्षेत्रों के अधिकांश विद्यार्थी घर जा चुके हैं। इन विद्यार्थियों के होली की छुट्टियों में घर जाने से हास्टल परिसर में चहल-कदमी भी कम हो चुकी है। बहुत कम विद्यार्थी अब हास्टल में हैं। बुधवार से चार मार्च तक केयू के सभी विभागों के क्लास रूम में यही स्थिति रहेगी। पांच मार्च से ही केयू की रौनक लौटना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें