फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन सड़कों पर दौड़ी कुरुक्षेत्र डिपो की 40 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली और चंडीगढ़ रूट पर चलीं 40 बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की दो दिनों से थमी बसें रविवार को शुरू हो पाईं। हालांकि इस दिन भी केवल 40 बसें ही सड़कों पर दौड़ीं। ये बसें दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर चलाई गईं। देर रात डिपो महाप्रबंधक के पास उच्चाधिकारियों की ओर से उक्त रूटों पर बसें चलाने के आदेश पहुंचे। इसके बाद कुछ बसें रात को ही निकाली गई तो बाकी बसें दिन में चलाई गई। ये बसें दिल्ली व चंडीगढ़ से लौटने के बाद बस अड्डे पर ही खड़ी की गई जबकि अन्य बसों के पहिये रविवार को भी थमे रहे और इन्हें वर्कशॉप में ही रोका गया। बस अड्डे के मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात रहा तो वहीं सोमवार को डेरा मुखी के मामले में सजा का ऐलान होने के चलते सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई। वहीं दूसरे रूटों पर बसें न चलने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ और दिल्ली रूट की बसों को देख स्थानीय रूटों की बसों के लिए भी यात्री बस अड्डे पर पहुंचने शुरू हो गए, लेकिन उन्हें निराशा के साथ ही लौटना पड़ा।

कुरुक्षेत्र स्टेशन से गुजरी 14 ट्रेनें
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से शनिवार देर रात को ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिल पाई। पहली ट्रेन पानीपत - अंबाला पैसेंजर ट्रेन रात करीब पौने दस बजे चलकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंची, लेकिन यह ट्रेन पूरी तरह से खाली थी। कुरुक्षेत्र स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव भी हुआ, लेकिन न कोई यात्री इसमें सवार हुआ और न ही कोई ट्रेन से उतरा। उस समय स्टेशन पर कोई भी यात्री नहीं था, लेकिन जैसे ही लोगों को ट्रेन चलने की जानकारी मिली तो लोगों का आना शुरू हुआ और दिन के समय सैकड़ों लोग विभिन्न रूटों के लिए ट्रेनों में सवार हुए तो कुछ लोग यहां तक भी पहुंचे।
विज्ञापन


जींद- कैथल ट्रेन के लिए लिया गया ट्रायल
कुरुक्षेत्र से वाया कैथल होते हुए जींद जाने वाली ट्रेन तीन दिनों से यहां रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी, लेकिन अब इसे चलाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई। रविवार को इस ट्रैक पर ट्रायल के लिए पहले इंजन को भेजा गया, लेकिन देर सांय तक ट्रेन नहीं चलाई जा सकी थी। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को माहौल ठीक रहा तो ये ट्रेन भी शुरू होगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय सहित सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद
कुरुक्षेत्र। जिलाधीश एवं उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि जिला में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए 28 अगस्त को विश्वविद्यालय सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिलाधीश सुमेधा कटारिया ने रविवार को जारी आदेशों में कहा कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा प्रमुख को सीबीआई अदालत द्वारा 28 अगस्त को सजा सुनाई जानी है। इसी के मद्देनजर जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 28 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें