फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के लिए आज फिर परीक्षा की घड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस प्रशासन के लिए आज फिर परीक्षा की घड़ी
विज्ञापन

-डेरा प्रमुख की सजा पर फैसला आने से पहले पुलिस प्रशासन चौकन्ना
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पुलिस प्रशासन के लिए सोमवार को दूसरी बार परीक्षा की घड़ी आ चुकी है। सुरक्षा प्रबंधों पुख्ता करने के लिए पूरी पुलिस प्रशासन पूरी ताकत झोंक चुका है। सोमवार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले से पहले पुलिस प्रशासन की नजर जिला के अलावा जिले की सभी सीमाओं पर टिकी है। रविवार शाम से ही जिला की सीमाओं पर चौकसी बरती जा रही है,ताकि कुरुक्षेत्र जिला से रोहतक की ओर कूच करने वाले लोगों पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का फोकस कुरुक्षेत्र, शाहाबाद, लाडवा, पिहोवा, बाबैन और इस्माईलाबाद के उन गांवों पर है,जहां डेरा अनुयायी बड़ी संख्या में रहते हैं। इन इलाकों में डेरा अनुयायियों की गतिविधियों पर पुलिस-प्रसासन नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

जाहिर है कि 25 अगस्त को डेरा प्रमुख पर फैसला सुनाये जाने से कई दिन पहले पुलिस प्रशासन ने जिला में शांतिपूर्ण वातावरण बनाये रखने की पूरी तैयारी की थी। यही कारण रहा कि डेरा प्रमुख को दोषी ठहराये जाने के बाद जहां हरियाणा सहित आसपास राज्यों में बवाल मचा था,वहीं कुरुक्षेत्र के गांव नलवी में टेलीफोन एक्सचेंज को जलाने के प्रयास की एकमात्र घटना के अलावा कुरुक्षेत्र जिला के हालात शांतिपूर्ण रहे थे। अब 28 अगस्त को दूसरी बार कुरुक्षेत्र के पुलिस प्रशासन के प्रबंधों की परीक्षा है। कुरुक्षेत्र की उपायुक्त सुमेधा कटारिया एवं एसपी अभिषेक गर्ग अपनी टीम से पल-पल की जानकारी लेने के साथ प्रबंधों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश दे रहे हैं। डीसी और एसपी पूरे काफिले के साथ जिलाभर में कई बार फ्लैग मार्च कर चुके हैं। डीसी सुमेधा कटारिया के मुताबिक इसके अलावा जिलाभर में पुलिस नाके लगाने के साथ सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, सरकारी हस्पताल , कोर्ट कांप्लेक्स, टेलीफोन एक्सचेंज, बस स्टैंड पर सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें,शरारती तत्वों की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम में दें, ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा सके। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिले में पूर्ण अमन शांति है। आमजन ने शांति व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का पूरा साथ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें