फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में भरा बारिश का पानी, धर्मशाला में लगाई जा रही कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16
विज्ञापन

स्कूल में भरा बारिश का पानी, धर्मशाला में लगाई जा रही कक्षाएं
-नायब तहसीलदार व बीडीपीओ ने लिया स्थिति का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। गांव सैनी माजरा के प्राईमरी स्कूल में पिछले एक सप्ताह से बारिश का पानी जमा होने से स्कूली बच्चों व अध्यापकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि बरसात का पानी स्कूल में घूसने के चलते स्कूल की बजाए धर्मशाला में कक्षाएं लगाई जा रही है। सुलेंद्र सैनी, बलकार सिंह, मास्टर राम रत्न, सुखदेव सिंह, जोगिंद्र सिंह, शलिंद्रों देवी, जीतो देवी, कृष्णा देवी आदि अभिभावकों ने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात का पानी स्कूल में घूस गया था जिसे निकालने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। जिसके चलते स्कूल बच्चों को स्कूल में जाने व अंदर बैठने में काफी मुश्किल हो रही थी। उन्होंने बताया कि पानी पिछले कई दिनों से जमा होना के कारण पानी में मच्छर व मखियां आदि पनपने लगे है जिससे कई बच्चे बिमार भी हो चुके है। उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए अध्यापकों से आग्रह करके धर्मशाला में कक्षाएं लगाई जा रही है। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से बरसाती पानी को स्कूल से निकाला जाए ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
विज्ञापन

---------------------------------------
क्या कहते सरपंच
सरपंच कृष्ण कुमार ने भी माना कि स्कूल में पानी भरा हुआ है स्कूल के अलावा शिव मंदिर में भी पानी भरा हुआ है इस समस्या के बारे वे बीडीपीओ तथा नायब तहसीलदार को कर चुके है। दोनों अधिकारियों ने मौका कर स्थिति का जायजा भी लिया है। जल्द की पानी को स्कूल व मंदिर से निकलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें