राज्यमंत्री ने किया विश्राम गृह के निर्माण कार्य का शिलान्यास
-2 करोड़ 75 लाख की लागत से तैयार होगा विश्राम गृह:बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने 2 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के निर्माण कार्य की शुरुआत की। यह करीब 15 हजार स्क्वेयर फुट में बनाया जाएगा।
बेदी ने शुक्रवार को शाहाबाद के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के पुराने भवन के स्थान पर नए विश्राम गृह बनाने के कार्य की शुरुआत के लिए भूमि पूजन किया। इसमें एक बड़ा हाल, प्रतीक्षालय, 4 बेडरूम व रसोई तथा शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम सतबीर कुंडू, कार्यकारी अभियंता एसपी सरोहा, भाजपा नेता राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा नेता गौरव बेदी, राहुल रत्नगढ़, भाजपा एससी मोर्चो के जिलाध्यक्ष रामपाल पाली, नगर पालिका के प्रधान बलदेव राज चावला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन बसंत राणा, ब्लाक समिति चेयरमैन गोपाल राणा तंगौर, मंडलाध्यक्ष अरुण कंसल, विक्रम अटवाण, भाजपा नेता मुल्क राज गुम्बर, कर्ण राज तुर, ब्लाक समिति वाईस चेयरमैन रिंकू चहल, पार्षद बलदेव राज सेठी, देवराज चराया, जोगिंद्र सिंह, तेंवर खान, लाडी, सरदार सिमरण झरौली, राजपाल, मंडल महामंत्री नीटू राणा, सरपंच रिंकू, अमरीक सिंह, नरेंद्र कौशल, बख्शीश सिंह, मलकियत सिंह, बलकार सिंह, जगतेश्वर पाल, स्वणजीत सिंह, राजकुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।