फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठा निकला तहसीलदार का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सर्वे न होने से भड़के वार्ड 26 और 27 के लोगों को तहसीलदार द्वारा रविवार को दिया गया आश्वासन झूठा निकला। इससे लोग सोमवार को भी फिर भड़क उठे और सर्वे टीम की इंतजार के बाद वे जिला उपायुक्त निवास पर पहुंच गए, जहां उन्होंने धरना दिया तो जमकर नारेबाजी कर रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों को एक बार फिर आश्वासन मिला, इसके चलते उन्होंने अपना रोष प्रदर्शन खत्म कर दिया, लेकिन अभी भी उनमें आश्वासन पूरा होने को लेकर संशय बना हुआ है। रविवार को वार्ड नंबर 26 के लोग उस समय भड़क गए थे, जब कई घंटे इंतजार करने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सर्वे टीम निर्धारित कार्यक्रम के बावजूद भी वहां नहीं पहुंची। पार्षद नवनीत टेका व उनके पार्षद पति संदीप टेका के नेतृत्व में ये लोग सड़क पर उतर आए थे तो थर्ड गेट के समीप रोड जाम कर दिया था। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ईश्वर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि सोमवार को उनके वार्ड में हर हाल में सर्वे टीम पहुंच जाएगी और पूरा कार्य निपटाएगी। इसी आश्वासन के चलते लोग सोमवार सुबह ही एकत्रित होना शुरू हो गए थे, लेकिन कई घंटे के इंतजार के बाद भी सर्वे टीम नहीं पहुंची। टीम के मौके पर नहीं पहुंचने पर वार्ड वासी भड़क गए और पार्षद संदीप टेका के नेतृत्व में सोमवार को डीसी सुमेधा कटारिया के निवास पर पहुंचे, जहां इन्होंने धरना देकर जमकर रोष जताया। यहां डीसी न होने के चलते प्रदर्शन व धरने की सूचना पाकर डीआरओ चांदी राम मौके पर पहुंचे और उन्होंने फिर आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके दोनों वार्डों में सर्वे टीम पहुंच जाएगी। इसके बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में पार्षद संदीप टेका के अलावा, दिलावर सिंह, मनोज कुमार, गोपाल, सुनील कुमार, दीपक शर्मा, सरदूल सिंह, अमित कुमार, मदन, जरनैल सिंह, बीरबल, हरि सिंह, सुदीप, राजबीर, हरिकेश, राजसिंह, सुषमा, रामकली, राजवंती, रेश्मा सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।
विज्ञापन

--------------------------------------------------
आधा दर्जन कॉलोनियों में 14 घंटे लगा कट, प्रदर्शन किया तो बहाल हुई बिजली
उक्त 26 व 27 वार्डों के अंतर्गत आने वाले शांति नगर, आजाद नगर, कल्याण नगर, दीदार नगर सहित कई अन्य कालोनियों में रविवार रात 9 बजे से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक बिजली गुल रही। जिससे भीषण गर्मी के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा तो उनकी दिनचर्या भी गड़बड़ा गई। बेहद परेशान लोगों ने सर्वे टीम न आने के साथ-साथ बिजली गुल होने का मामला भी डीसी आवास पर प्रदर्शन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने डीआरओ को जब यह समस्या बताई तो उन्होंने तत्काल ही बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए, जिसके तत्काल बाद ही बिजली सुचारू हो पाई।
विज्ञापन

--------------------
फिर रही समस्या हुई तो उतरेंगे सड़कों पर
वार्ड 27 के पार्षद संदीप टेका का कहना है कि इस बार भी उन्हें दिया आश्वासन पूरा नहीं हुआ तो वार्ड केे लोग फिर से सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को भी लोग बेहद भड़के हुए थे और वे जाम खोलने को तैयार नहीं थे, लेकिन तहसीलदार के आश्वासन पर वे शांत हो गए थे। सोमवार को डीआरओ ने भी आश्वासन दिया है, जिसको लेकर भी कई चर्चाएं की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें