फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में हेपेटाइटिस सी के 193 और बी के 35 मरीज, जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी में हेपेटाइटिस दिवस पर लोगो को जागरुक करते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में इस वर्ष अब तक हेपेटाइटिस सी के 193 और हेपेटाइटिस बी के 35 मरीज पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 90 मरीजों का इलाज पूरा हो चुका है, जबकि अन्य मरीज उपचाराधीन हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला नागरिक अस्पताल में हेपेटाइटिस बी और सी की जांच व इलाज नि:शुल्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मंगलवार को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल सहित जिले के सभी उप नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान डॉ प्रदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग इन दिनों सामान्य मरीजों के साथ-साथ हाई रिस्क ग्रुप की भी हेपेटाइटिस बी और सी की स्क्रीनिंग कर रहा है। जांच में संक्रमण नहीं मिलने पर हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण भी किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार लें।

वहीं कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेपेटाइटिस के लक्षण, बचाव और समय पर जांच कराने के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विमल, उप सिविल सर्जन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी तथा जिला नोडल अधिकारी (हेपेटाइटिस) डॉ. गौरव चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन




जिलें में है मुफ्त इलाज : डॉ. चावला

जिला नोडल अधिकारी डॉ. गौरव चावला ने बताया कि वर्ष 2018 से पहले इस बीमारी का इलाज केवल पीजीआई रोहतक और चंडीगढ़ में उपलब्ध था, लेकिन अब हर जिले के नागरिक अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है। पहले इलाज पर करीब एक लाख रुपये तक खर्च आता था, जबकि अब हरियाणा सरकार मरीजों को यह उपचार नि:शुल्क उपलब्ध करा रही है।


पांच प्रकार का होता हैं हेपेटाइटिस रोग

डॉ. गौरव ने बताया कि हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई पांच प्रकार के होते हैं। इनमें हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई, असुरक्षित स्वास्थ्य उपकरण तथा शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क से फैलते हैं, जबकि हेपेटाइटिस ए और ई दूषित पानी और भोजन के सेवन से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें