फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों व केयू सुरक्षा कर्मियों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति का घेराव करते एसएफआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से हाथापाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय पर वीरवार को जमकर बवाल हुआ। एसएफआई से जुड़े विद्यार्थियों ने कार से उतर रहे वीसी का घेराव करने का प्रयास किया तो उनकी सुरक्षा कर्मियों से झड़प हो गई, जिस दौरान विद्यार्थी वीसी कार्यालय में भी जबरदस्ती घुस गए। डीएसपी तान्या सिंह सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू किया। इसके बाद भी विद्यार्थियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने जमकर नारेबाजी की।
विद्यार्थी पिछले दो दिनों से अपनी समस्याओं को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुुड़े विद्यार्थी पिछले दो दिनों से कुलपति से मुलाकात करने की मांग को लेकर वीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी दौरान वीरवार को कुलपति प्रो. केसी शर्मा सुबह करीब 11 बजे अपनी गाड़ी से उतरे और जैसे ही कार्यालय में प्रवेश करने लगे तो प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने कुलपति का घेराव करने का प्रयास किया। वहां तैनात केयू सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उनकी केयू के प्रशासनिक अधिकारी एवं सुरक्षा अधिकारियों के साथ झड़प हो गई। मामला इतना बड़ गया कि प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी कुलपति कार्यालय के अंदर तक घुस गए। प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही महिला डीएसपी तान्या सिंह, महिला पुलिस थाना प्रभारी प्रकाश कौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। डीएसपी ने विद्यार्थियों को करीब एक घंटे तक समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का जल्द समाधान निकाला जाएगा। विश्वविद्यालय की समस्याओं को लेकर संगठन से जुड़े दो छात्र नेताओं की अगले सप्ताह कुलपति से मुलाकात कराई जाएगी।
विज्ञापन


ये था मामला

विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को एसएफआई से जुड़े विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया था और कुलपति प्रो. केसी शर्मा से मुलाकात करने की मांग की। इस दौरान केयू प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों को ईसी की बैठक का हवाला देकर दोपहर बाद मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। केयू के उप सुरक्षा अधिकारी डा. राजेश सोबती का कहना है कि एसएफआई से जुड़े दो छात्र नेताओं को वीसी के साथ बातचीत करने के लिए बुलाया गया था, लेकिन उक्त छात्र नेता सभी मिलने की मांग करने लगे। ऐसे में विद्यार्थियों की वीसी से मुलाकात कराना जायज नहीं था। इसके बाद इन्हीं छात्र नेताओं को वीरवार सुबह 11 बजे कुलपति से मुलाकात करने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान जैसे ही कुलपति प्रो. केसी शर्मा अपने कार्यालय पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी का घेराव किया और कुलपति सहित ओएसडी, सुरक्षा सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मियों के साथ झड़प की, जो उचित नहीं है।

ये हैं विद्यार्थियों की मांगे
-विश्वविद्यालय परिसर में वाई-फाई की सुविधा को दुरुस्त किया जाए।
- हॉस्टल की मेस के खाने की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए।
- एससी/ बीसी स्कालरशिप की राशि बढ़ाई जाए और समय पर भुगतान हो।
- ऑडिटोरिम में हर सप्ताह फ़िल्में दिखाया जाना ।
- थर्ड गेट पर रोडवेज बसों को रोका जाना।
- परिसर में सावित्री बाई फुले ब्लॉक को खोला जाना।
- मुख्य पुस्तकालय में वाई-फाई की सुविधा हो।
- महिला हॉस्टल में गेस्ट चार्ज के रूप में 250 रुपये लेना बंद करें।
-मेस सर्वेंट चार्ज खत्म करना व कर्मचारियों का वेतन विश्वविद्यालय द्वारा भुगतान करना।
- अंतिम सेमेस्टर में गोल्डन चांस दिया जाना।
- महिला हॉस्टल की तर्ज पर पुरूष हॉस्टल में वाशिंग मशीन की व्यवस्था करना।
- विश्वविद्यालय परिसर में ई-रिक्शा सुविधा शुरू कराना
- विश्वविद्यालय परिसर में जिम की सुविधा करना।

मांगें पूरी न होने पर 20 से करेंगे आंदोलन
छात्र नेता एवं जिला सचिव जसविंद्र व रजत का आरोप हैं कि विद्यार्थी पिछले लंबे समय से विश्वविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से एक भी मांग पूरी नहीं की गई। कहा कि पिछले दो दिन से विद्यार्थियों को मिलने का समय नहीं दिया गया। कुलपति से मिलने के लिए विद्यार्थी कार्यालय गए थे, लेकिन नहीं मिले। कार्यालय के समक्ष प्रर्दशन कर रहे विद्यार्थियों के साथ धक्का मुक्की की गई। कहा कि एसएफआई विश्वविद्यालय के अधिकारियों के ऐसे रवैय के खिलाफ संघर्ष करेगा। बताया कि छात्र नेताओं ने वीरवार को डीएसपी तान्या सिंह को ज्ञापन सौंपा है। अगर अभी भी उनकी मांगों के प्रति ध्यान नहीं दिया जाता तो 20 फरवरी के बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से पुलिस को सौंपी शिकायत: डा. जिलोवा
मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. सीआर जिलोवा ने बताया कि कुलपति कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. केसी शर्मा, ओएसडी रवि थापा, पीए नरेंद्र व सुरक्षा सुपरवाईजर अमरजीत के साथ झड़प की है। प्रशासन की ओर से करीब 15 प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों की शिकायत पुलिस को सौंपी गई है। प्रशासन द्वारा भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


प्रशासन से मांगी सीसीटीवी फुटेज: महेंद्र
थर्ड गेट चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि केयू प्रशासन की ओर से ऐसे मामले से संबंधित शिकायत आई है। इसमें करीब 15 विद्यार्थियों के नाम दर्ज है, जिनके खिलाफ फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज व प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के नाम पात मांगा गया है। जांच के बाद ही आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें