अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। कांग्रेस विधायक दल की नेता एवं तोषाम से विधायक किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लुभावने वादे कर सत्ता हासिल की थी, उसमें से किसी पर भी खरी नहीं उतरी। महिलाओं की सुरक्षा हो, युवाओं को रोजगार हो, महंगाई हो या फिर स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वादा हो। सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।
किरण चौधरी ने गांव जंधेड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के अभाव के कारण अपराधी खुले घूम रहे हैं। प्रदेश सरकार फसल बीमा योजना के तहत प्राइवेट कंपनियों से मिलकर करोड़ों रुपये लूट रही है, जबकि किसान कर्ज तले दब रहा है। किसानों का गन्ने की फसल का करोड़ों रुपया बकाया है। मंच संचालन साहब सिंह जखवाला ने किया। संदीप गर्ग, राहुल गुर्जर, रॉकी राणा, शेरपाल, गुलाब सिंह, बलवीर सैनी, कुलवंत, लाभ सिंह, गुरमुख, रामप्रताप, देवराज, संदीप, मंगू, गुरप्रीत, गुरजीत, गुरमुख, हरप्रीत, राहुल नैन, लीला, बलवीर, सुखु, मोहित, मित्ता, रसपाल, मायाराम, दिप्पा, देवा एवं बलकार मौजूद रहे।
इनेलो दो गुटों में बंटी, चुनावों तक होगी प्रदेश से खत्म
किरण चौधरी ने कहा इनेलो दो गुटों में बंट गई है। चुनावों तक इनेलो प्रदेश से खत्म हो जाएगी। बीजेपी नेता भी अपनी अलग ही भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं। विधानसभा में जो आवाज उठाई जाती है, उसमें सभी विधायक एकमत होकर उसे बुलंद करते हैं।