फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में भिड़े किन्नर, तलवारें चलने से दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मोहन नगर में बधाई मांगने गई किन्नरों के गुट की किसी विवाद को लेकर दूसरे गुट से झड़प हो गई। मारपीट के बाद दोनों तरफ से जमकर तलवारें चलीं। तलवार लगने से दो किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सहयोगियों ने एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं पुलिस तक जानकारी पहुंची जरूर, लेकिन अस्पताल की तरफ से बयान के लिए सूचना न आने के चलते फिलहाल विवाद के कारणों का खुलासा नहीं हो सका और न ही देर रात तक मामला दर्ज हुआ।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन महंत काजल के चेले मन्नू महंत ने बताया कि वे लोग मोहन नगर में अपने साथी महक, तन्नू, नेहा, माही और संगीता के साथ शादी की बधाई मांगने गए थे। बधाई लेकर वापस लौटते समय महंत सीता के चेले करिश्मा अपने कई साथियों सहित मौके पर पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। घायलों के अनुसार, दोनों गुटों में पिछले दिनों किसी बात पर बहस हुई थी। इसी को लेकर दूसरे गुट के किन्नरों ने तलवारों से उन पर हमला कर दिया। उन्हें पीठ और कमर पर गंभीर चोटें आईं। पिपली वासी महक सीने में तलवार लगने से गंभीर रूप से जख्मी है। इसके अलावा एक किन्नर की पीठ और कमर पर कट लगे हैं। वहीं बताया जाता है कि इस झड़प में दूसरे गुट के तीन अन्य किन्नर भी घायल हुए हैं। काजल महंत ने बताया कि पहले भी महंत सीता के चेले सहित कई अन्य किन्नर सेक्टर-7 में उनके साथियों पर जानलेवा हमला कर चुके हैं। महंत काजल ने हमले का कारण प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद बताया है।
विज्ञापन


झगड़े में घायल सीता महंत के चेले करिश्मा का आरोप है कि काजल महंत का चेला महक अपने साथियों के साथ उनके एरिया में बधाई मांगने गया था। काजल महंत का एरिया पूर्व पिपली से लाडवा की ओर है। जबकि महंत सीता का एरिया पश्चिम पिपली चौक से कुरुक्षेत्र की ओर है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और उनसे बातचीत करने लगे। दूसरे पक्ष ने उनपर हमला कर दिया। हमले में शीशा, लता, सीमा व करिश्मा घायल हो गए। करिश्मा को छुट्टी मिल गई है, जबकि अन्य एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस के संज्ञान में मामला, लेकिन बयान नहीं हुए : रमेश
मोहन नगर में दो पक्षों के बीच झगड़े में कुछ किन्नर घायल हैं, जो एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। अस्पताल की तरफ से अभी कोई रुक्का नहीं आया है। जैसे ही पुलिस को अस्पताल में बुलाया जाएगा, घायलों के बयान दर्ज करके मामले की जांच तेजी से शुरू कर दी जाएगी।
- रमेश कुमार, एसआई, थाना सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें