फोटो नंबर- 12
अब लंबित पड़ी मांगों को लेकर 10 अक्तूबर से आंदोलन करेंगी स्टाफ नर्स
- स्टाफ नर्सों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंप दिया अल्टिमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिला की नर्सिंग स्टाफ ने 10 अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंप हड़ताल का अल्टिमेटम दे दिया है।
नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष गुरजिंद्र कौर ने बताया कि नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। वे स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक और स्वास्थ्य मंत्री से भी मिल चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
क्या हैं मांगें
अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों का ग्रेड पे 4200 से बढ़ाकर 4600 किया जाए
वाशिंग अलाउंस 1800 रुपये, रिस्क अलाउंस 5300 रुपये, नर्सिंग अलाउंस 7200 रुपये किया जाए
प्रमोशन पॉलिसी बनाई जाए
केंद्र की तर्ज पर पदनाम बदला जाए और उच्च शिक्षा के लिए पूर्व वेतन सहित अनुमति दी जाए