अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केयू की परीक्षा शाखा ने वीरवार को 18 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा शाखा के परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि मई 2018 में आयोजित बीवोक इंटिरियर डिजाइन चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक टेक्सटाईल एंड फेशन डिजाइनिंग चतुुर्थ सेमेस्टर, बीटेक पीजीपी चतुर्थ सेमेस्टर, एडवांस डिप्लोमा इन जर्मन, एमएससी कैमिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमए इतिहास चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी इनवायरमेंटल साइंस चतुर्थ सेमेस्टर, पीजी डिप्लोमा इन स्किन एंड हेयर थेरेपी प्रथम वर्ष, डिप्लोमा इन लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस न्यू प्रथम वर्ष, एमएससी ज्योग्राफी द्वितीय वर्ष, बीएड डिस्टेंस एजुकेशन पार्ट वन ईयर व पार्ट टू ईयर, बीएड जनरल द्वितीय वर्ष दो वर्षीय कोर्स, बीएड पार्ट वन व पार्ट टू, बीटेक छठा सेमेस्टर री-अपीयर, बीएड प्रथम वर्ष (दो वर्षीय कोर्स) व बीएड फर्स्ट ईयर कोर्स का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।