फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर सायं प्रशासक ने धर्मशाला के कार्यालय पर चस्पाया 15 सदस्य अटैच करने का पत्र, अनशनकारी बाले अभी मांग अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 1,2, 65
विज्ञापन

देर सायं प्रशासक ने धर्मशाला के कार्यालय पर चस्पाया 15 सदस्य अटैच करने का पत्र, अनशनकारी बाले अभी मांग अधूरी
- नई कार्यकारिणी बोली, मतदाता सूची सार्वजनिक होने पर ही आंदोलन होगा समाप्त- अब विजयपाल नैन की भी हालत बिगड़ी, दो दिन बाद जल त्याग करने का भी ऐलान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला एवं सभा की नई कार्यकरिणी को मान्यता दिए जाने व प्रशासक के साथ अटैच करने की मांग पर शनिवार को भी दिन भर अनशन जारी रहा, जिस दौरान देर रात विजयपाल नैन की हालत भी बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे लोक नायक जय प्रकाश सिविल अस्पताल में दाखिल कराने की सलाह दी, जिसके बाद देर रात को उसे अस्पताल ले जाने के प्रयास किए जाते रहे तो वहीं उन्होने रविवार व सोमवार को भी मांग पूरी न होने पर जल त्याग करने का भी ऐलान कर दिया। इसी बीच देर रात प्रशासक धर्मशाला पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई के तहत धर्मशाला के कार्यालय पर हर रोज के धर्मशाला के काम काज में सहयोग के लिए अटैच किए गए 15 सदस्यों की सूची चस्पाई। इसके बाद उन्होंने मांग पूरी किए जाने का दावा करते हुए कहा कि इसके साथ ही अगले तीन माह में चुनाव करवा दिया जाएगा और अब उन्हें धरना व अनशन समाप्त करना होगा, लेकिन अनशन कर रहे लोग व नई कार्यकारिणी ने उनकी यह मांग ठुकरा दी। उन्होंने प्रशासक से मांग की कि तीन माह के दौरान जिन मतदाताओं के आधार पर चुनाव कराया जाएगा, वह सूची सार्वजनिक की जाए। यह मांग पूरी होने पर ही आंदोलन समाप्त होगा। लोगों के न माने जाने पर प्रशासक कुछ देर बाद ही धर्मशाला से चले गए तो वहीं बाद में भी नई कार्यकारिणी प्रधान कर्मवीर घराड़सी व शमशेर ढुल सहित अन्य लोगों ने कहा कि जब तक 1100 रूपये की आजीवन सदस्यता के आधार पर करीब 9 हजार मतदता सूची जब तक जारी नहीं की जाती तब तक यह आंदोलन चलाया जाएगा। बता दें कि सुभाष बराला व जिला उपायुक्त डॉ एसएस फुलिया ने शुक्रवार देर सायं कर्मवीर गुट की सर्किट हाउस में बैठक ली थी। करीब तीन घंटे तक चली इस अहम बैठक में मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तो वहीं जानकारी के मुताबिक अंत में नई कार्यकारिणी को प्रशासक के साथ अटैच करने का आश्वासन मिला था तो दूसरी मांग पर भी विचार का भरोसा दिया गया था। इसी के चलते शनिवार को संभावना थी कि कोई निर्णय लिया जा सके और दिन भर इंतजार की गई ,जिसके बाद देर रात प्रशासक धर्मशाला पहुंचे और सूची चस्पा की गई। उधर शमशेर ढुल ने बताया कि सबसे पहले अनशन पर आने वाले विजय पाल नैन ने अब मांग पूरी न होने पर अगले दो दिन बाद जल त्याग का भी ऐलान कर दिया है जबकि उनकी हालत गंभीर होने लगी है। सुबह के बाद सायं को भी डॉ गौरव चावला के नेतृत्व में आई चिकित्सकों की टीम ने उसे उपचार लेने की सलाह दी थी। सुबह हालांकि उन्होंने उपचार लेने से इंकार कर दिया था, लेकिन सायं को हालत को देख लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ली थी।
बॉक्स
प्रशासक द्वारा चस्पाई सूची में ये किए गए शामिल
----------------
कर्मवीर घराड़सी, सुभाष बैनिवाल, कर्म सिंह कादियान, गंगा राज करोड़ा, राजकुमार अटवान, धर्मपाल, मनोज, रामफल मास्टर, बलवान सिंह, गंगा बिश्न, दलबीर सिंह, जसबीर ढांडा, राज सिंह, सुरेंद्र पाल , ललित मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : कर्मवीर
----------
नवनियुक्त प्रधान कर्मवीर घराड़सी का कहना है कि समाज के लोगों ने आम सभा में सर्वसम्मति से 20 जुलाई को नई कार्यकारिणी का गठन किया था। इस कार्यकारिणी को मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर ही आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी संर्दभ में ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के साथ बैठक की थी। अब जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें