पार्टी की रीढ़ होता है कार्यकर्ता : धर्मवीर
कुरुक्षेत्र। भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। मिर्जापुर ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है। पार्टी आपको जो दायित्व देती है, वह आप पर विश्वास होता है कि आप इसका निर्वहन कर सकते हैं। इसके उपरांत उन्होंने धन संग्रह, भविष्य निधि से जुड़ी सांगठनिक जानकारी ली। हरियाणा सरकार के मंत्री एवं पंचकूला विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं की मांग पर सभी जिलों में कार्यालय बनाया जा रहा है । इसके निर्माण में आप सब का योगदान अवश्य होना चाहिए , क्योंकि भाजपा सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन करना चाहती है । राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा यह कार्यालय आप कार्यकर्ताओं के लिए और आपके दम पर ही बनेगा। इस अवसर पर धर्मवीर डागर, गुरदयाल, परमजीत कश्यप, शकुंतला शर्मा, जयसिंह पाल, हरपाल चीका, सुशील राणा, विनीत क्वातरा, युधिष्ठिर बहल,मनदीप विर्क, लाडी पाल, नवाब सिंह पृथ्वी सिंह, सुरेंद्र माजरी, रिंकू थाना, बलदेव राज चावला, मण्डल अध्यक्ष विनीत बजाज, रामकुमार मुड़ा खेड़ा, अरुण कंसल, गुलशन पुरी, ज्ञान शर्मा, रामनारायण मदान, विनोद पाल झांसा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।