फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों की सहायता एक पुनीत कार्य : प्रयाग राज

विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरतमंदों की सहायता एक पुनीत कार्य : प्रयाग राज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
डेहा बस्ती पिपली और किशनपुरा रोड स्थित कॉलोनी में जरूरतमंदों को सर्दियों से बचाव के लिए रविवार को वस्त्र वितरित किए गए। यह कार्य श्रीपरशुराम इंटरनेशनल (एसपीआई) यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप कौशिक के नेतृत्व में समाजसेवियों के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

कौशिक ने कहा कि सर्दी के मौसम में बहुत से लोग गर्म कपड़ों से वंचित हैं। इस लिए साथियों ने कपड़े एकत्रित करने की मुहिम चलाई थी। अब एकत्रित किए गए कपड़ों को बांटा जा रहा है। सर्व ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष प्रयाग राज कौशिक ने कहा कि ऐसे कार्यों के माध्यम से सामाजिक जागृति लाने का प्रयास किया जा रह है। संपन्न लोगों द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता करना पुण्य कार्य है। सभी बिरादरियों को इसमें सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर एसपीआई कष्ट निवारण विंग के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मक्खन शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक शर्मा, एस्ट्रो भूपेंद्र चोपड़ा, प्रमोद रोहिल्ला, अगम शर्मा, राकेश सुनेहडी, सतनाम सिंह, सूरज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अंकुश शर्मा, विकास सिंगला, मनीष शर्मा सांवला, अनीष बोडला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें