फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मोबाइल में ऐप इंस्टॉल कराकर 1.90 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। साइबर ठग ने उपभोक्ता के मोबाइल ऐप इंस्टॉल कराकर 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने गैस कंपनी की ऐप को अपडेट करने का झांसा देकर खाता खाली कर दिया। अन्य उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर खाते से 1.07 लाख रुपये निकाल लिए। थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सक्षम गोयल निवासी सेक्टर-सात ने बताया कि गत माह 28 अक्तूबर शाम करीब सवा पांच बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने गैस कंपनी की ऐप उसके मोबाइल में इंस्टॉल करा दी। कुछ देर बाद आरोपी ने दोबारा कॉल करके उस ऐप को अपडेट कराने का झांसा देकर डेबिट कार्ड की जानकारी उसमें भरवा दी। कुछ देर बाद उसके खाते से चार बार में ट्रांजेक्शन करके करीब 1.90 लाख रुपये कट गए। उधर, बलजीत सिंह निवासी सारसा ने बताया कि उसके मोबाइल पर 18 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे ओटीपी आने लगे। उसने बाजार में सामान खरीदने के बाद फोन-पे से भुगतान करना चाहा तो भुगतान नहीं हो पाया। उसने बैंक जाकर पता किया तो उसके खाते से दो बार में 85 हजार रुपये समेत 1.07 लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें