फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बीबीपुर झील में डूबा 19 साल का युवक, नहाने के लिए पानी में उतरा था अरुण, चली गई जान

Fri, 05 Sep 2025 07:19 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा (हरियाणा)

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में झील में डूबने से 19 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण के तौर पर हुई है। मृतक अरुण गांव चनालहेड़ी का रहने वाला था। 
विज्ञापन
गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव बीबीपुर के समीप मारकंडा के उफान से आई बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। गांव चनालहेड़ी के 19 वर्षीय अरुण की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन दिन पहले ही अरुण के बड़े भाई राजिंद्र के घर बेटा पैदा हुआ था। पूरा परिवार इस खुशी में डूबा था, लेकिन अरुण की मौत के बाद मातम छा गया। मजदूरी कर गुजारा चला रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब ढाई घटें तक अरुण की तलाश में गोताखोंरों व ग्रामीणों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान एक और युवक को डूबते हुए गोताखोर प्रगट सिंह ने बचा लिया।

विज्ञापन


गांव के पूर्व सरपंच जुगनू के मुताबिक गांव चनालहेड़ी से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बीबीपुर झील में मारकंडा से आई बाढ़ का तेज बहाव है। झील में पानी तीन से चार फीट ही है लेकिन इसके साथ ही एक खेत में करीब आठ से नौ फीट तक गहराई है, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। इन्हीं के बीच से अरुण ने भी नहाने का प्रयास किया तो वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस भी पहुंची तो तलाश शुरू की। बाद में गोताखोर प्रगट सिंह व उसकी टीम भी पहुंची और करीब ढाई घंटे बाद उसकी तलाश की जा सकी।

प्रगट सिंह ने बताया कि जब शव को तलाश कर सभी झील से बाहर आ गए तो एक अन्य युवक गहरे पानी में ही रह गया। वह डूब रहा था और अचानक उस पर नजर पड़ गई। उसे तत्काल ही बचा लिया गया। उधर प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि गहरे पानी की ओर कोई भी न जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें