फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडियों में बिजली निगम को लगाया जा रहा लाखों का चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 35आर, 36आर, 37,38
विज्ञापन

अनाज मंडियों में बिजली निगम को लगाया जा रहा लाखों का चूना
- धान सफाई के लिए धड़ल्ले से कुंडी लगाकर की जा रही बिजली की चोरी
- बिजली निगम को जानकारी तक नहीं, अमर उजाला की पड़ताल में हुआ खुलासा
- कृषि विभाग के कार्यालय परिसर में भी खुलेआम कुंडी लगा चलाई धान सफाई की मशीनें
सेवा सिंह
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में धान की सफाई की वसूली भी किसानों से की जा रही है, लेकिन इसके लिए लगाई गई मशीनें कुंडी लगाकर चलाई चा रही हैं। बिजली निगम को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है। बिजली चोरी का यह खेल अधिकारियों की नाक के नीचे सीजन की शुरुआत से ही चल रहा है।
कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में बड़ी संख्या में झरने कही जाने वाली धान सफाई मशीनें कुंडी लगाकर चलाई जा रही हैं। हालांकि आढ़ती बिजली चोरी से सीधे तौर पर इंकार कर रहे हैं। लेकिन, अमर उजाला ने वास्तविकता की पड़ताल की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। मार्केट कमेटी कार्यालय के आसपास ही कई जगहों पर एक-एक पोल से आधा दर्जन तक सफाई मशीनें कुंडी के सहारे चलती पाई गईं। यहां तक कि मार्केट कमेटी कार्यालय के साथ ही स्थित कृषि विभाग से संबंधित एवं ई-मंडी कार्यालय परिसर में भी बिजली चोरी की जा रही थी। मार्केट कमेटी अधिकारी हर समय मंडी में मौजूद रहते हैं। वहीं जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी से लेकर नोडल अधिकारी के तौर पर तैनात एसडीएम भी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद कुंडी लगाकर खुलेआम बिजली चोरी की जा रही है। बिजली निगम के अधिकारी भी गहरी नींद में सोए हुए हैं।
विज्ञापन



धान सफाई के 4 रूपये प्रति कटा तय है रेट
आढ़तियों के मुताबिक मार्केटिंग बोर्ड की ओर से धान सफाई को लेकर प्रति कट्टा चार रुपये रेट तय किया हुआ है, जो किसान से वसूल किया जाता है। इसमें लेबर से लेकर बिजली खर्च तक शामिल होते हैं। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रहे दौलत राम बंसल के अनुसार अधिकतर आढ़ती अपनी दुकानों में लगे मीटर से ही ये मशीनें चला रहे हैं। अगर कहीं पर भी चोरी की जा रही है तो वह गलत है।

एक मशीन एक घंटे में खपत कर रही एक यूनिट बिजली
बिजली निगम के एसडीओ रणबीर सिंह मान के मुताबिक करीब डेढ़ किलोवाट क्षमता वाली यह मशीन एक घंटे में करीब एक यूनिट बिजली की खपत कर रही है। कॉमर्शियल तौर पर एक यूनिट का रेट सात रुपये तक तय किया हुआ है। ऐसे में बिजली चोरी कर लगाई गई एक मशीन हर रोज छह घंटे चलाने पर भी 42 रुपये की चपत निगम को लगा रही है जबकि सूत्रों व हालात की मानें तो स्थायी व अस्थायी मंडी में ऐसी करीब सौ मशीनें हो सकती हैं, जिससे एक दिन में ही 4200 रुपये तक निगम को चूना लग रहा है। हालांकि स्थायी दुकानों के बाहर प्लेटी पर ये मशीनें वहां लगे बिजली मीटर से चल रही हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र मंडी से लेकर ब्रह्मसरोवर तट, केडीबी रोड सहित आधा दर्जन जगहों पर अस्थायी मंडियां भी शुरू की हुई हैं, जहां अनेकों जगहों पर कुंडी सिस्टम धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।

कुछ दिनों पहले तीन जगहों पर पकड़ी थी चोरी, करीब ढाई लाख रुपये लगाया जुर्माना
एसडीओ रणबीर मान का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले भी निगम की ओर से नई अनाज मंडी में छापेमारी की गई थी, जिस दौरान तीन जगहों पर चोरी पकड़ी गई थी और करीब ढाई लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया था। सीजन शुरू होने के बाद निगम अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाया है।

साहब, चलने दो न, सब कुछ तो चलता है
अमर उजाला टीम जब बिजली चोरी का रियलिटी चेक करने पहुंची तो एक लेबर ठेकेदार भी मौके पर पहुंचा और कहने लगा- साहब, चलने दो न, सब कुछ तो चलता है। हर जगह पर मीटर कैसे लग सकते हैं और ये सब तो सेठ लोगों का ही काम है। ऐसे ही सीजन निपट जाएगा।

कई बार बिजली चोरी न करने की अपील, अब करेंगे छापेमारी : एक्सईएन
बिजली निगम के एक्सईएन एमजी जिंदल का कहना है कि मंडियों में बिजली चोरी का प्रयास अकसर किया जाता है, जिसको लेकर नई अनाज मंडी में भी कई बार आढ़तियों को अपील की जा चुकी है। इसके बावजूद भी कई लोग बिजली चोरी करते हैं, जिसे रोकने के लिए अब छापेमारी की जाएगी, जिसके लिए वीरवार को टीमें बना दी जाएंगी।

बिजली चोरी संज्ञान में नहीं, यह निगम का मामला : मियों
मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियों का कहना है कि मंडी में बिजली का मामला संज्ञान में नहीं है, लेकिन बिजली चोरी पूरी तरह से गलत है। बिजली चोरी रोकना निगम का कार्य है, लेकिन वे भी कमेटी की टीम को भेजकर निरीक्षण कराएंगे। ऐसा पाया गया तो वे भी बिजली निगम को तत्काल सूचित करेंगे।
विज्ञापन


मंडी में कहीं पर भी नहीं हो रही बिजली चोरी : शीशपाल
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान शीशपाल ने दावा करते हुए बताया कि पूरी मंडी में कहीं पर भी बिजली चोरी नहीं की जा रही है।ं सभी आढ़ती अपनी दुकानों पर लगे मीटर से ही सफाई मशीनें चला रहे है। बिजली चोरी किए जाने की बातें सत्य नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें