फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लोगों की कमेटी की देखरेख में होंगे केयू में छात्र संघ के चुनाव, 48 विभागों से बनेंगे 224 प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच सदस्यीय कमेटी की देखरेख में होंगे केयू में छात्र संघ चुनाव, 48 विभागों से बनेंगे 224 प्रतिनिधि
विज्ञापन

- चुनाव के बाद बनेगी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स कार्यकारिणी परिषद
- कार्यकारिणी परिषद में होंगे अध्यक्ष सहित चार पदाधिकारी और पांच कार्यकारी सदस्य
अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्षेत्र। 17 अक्तूबर को केयू में छात्र संघ चुनावों के लिए पांच सदस्यीय कमेटी की देखरेख में होंगे। केयू के 48 विभागों से 224 प्रतिनिधि बनेंगे।
चुनावों के संबंध में केयू कार्यकारिणी परिषद की बैठक वीसी कैलाश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें छात्र संघ चुनावों के लिए राज्य सरकार की ओर भेजी सिफारिशों को स्वीकार कर चुनाव के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि चुनाव के बाद केयू में बनने वाली छात्र संघ की इकाई का नाम कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स कार्यकारिणी परिषद होगा। कार्यकारिणी परिषद में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव व पांच कार्यकारिणी परिषद के सदस्य होंगे।
वीसी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में प्रत्येक कक्षा से एक छात्र प्रतिनिधि यानि 48 विभागों की 224 कक्षाओं से कक्षा प्रतिनिधि चुने जाएंगे। उसी आधार पर केयू कैंपस स्टूडेंट कार्यकारिणी परिषद का गठन होगा। कार्यकारिणी परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद सभी सिफारिशें छात्र संघ चुनाव के लिए लागू होंगी और इन्हीं सिफारिशों के आधार पर ही संबंधित कॉलेजों में भी चुनाव करवाएं जाएंगे। यूनिवर्सिटी परिसर में चुनाव पांच सदस्यीय कमेटी की देखरेख में होंगे। इसमें जियोलॉजी विभाग के प्रो. एनएन डोगरा चुनाव आयुक्त होंगे। विधि विभाग के प्रो. सुनील यादव एसोसिएट चुनाव आयुक्त, विधि संस्थान के निदेशक प्रो. राजपाल शर्मा पीठासीन अधिकारी, दर्शनशास्त्र विभाग के प्रो. आरके देशवाल चुनाव अधिकारी होंगे व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन शर्मा चुनाव के ओवरऑल कोऑर्डिनेटर होंगे।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह रहेगी योग्यता
छात्र संघ के चुनाव में 30 सितंबर तक दाखिला ले चुके विद्यार्थी, जो ऑन रोल हैं, ही भाग ले सकेंगे। यूजी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए आयु 17 से 22 वर्ष, यूजी इंटिग्रेटिड पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए 23 वर्ष, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 25 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है। उम्मीदवार की उपस्थिति 75 प्रतिशत होना अनिवार्य है। रिअपीयर और आपराधिक रिकॉर्ड वाले विद्यार्थी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। नियमित विद्यार्थी ही वोटर होंगे। जिन विद्यार्थियों की फीस, हॉस्टल आदि का बकाया है, वे भी चुनावी प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे। इसके लिए एनओसी लेनी होगी।

चुनाव लड़ने के इच्छुक विद्यार्थी यह कर लें तैयारी
जो विद्यार्थी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, वे 3 पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी व ओरिजनल साथ रखें, जिस पाठ्यक्रम में दाखिला लिया है उसके सभी सेमेस्टर की परीक्षा पास होने की मार्कशीट ओरिजनल व फोटोकॉपी तैयार कर लें।
विज्ञापन


कार्यकारिणी परिषद ने पास की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल रेगुलेशन
कार्यकारिणी परिषद की बैठक में परिषद ने चुनाव के लिए कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल रेगुलेशन पास कर दी। 15 पृष्ठ की इस रिपोर्ट में चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश, काउंसिल मेंबरशिप, पदाधिकारी, सीआर, डीआर, स्टूडेंट काउंसिल, कार्यकारिणी परिषद का चुनाव, चुनाव आचार संहिता, चुनावी खर्च, लॉ एंड ऑर्डर, कष्ट निवारण समिति के गठन से लेकर सभी तरह की सिफारिशों को पारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें