फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका प्रधान एवं पार्षद पर लगाया सीसीटीवी कैमरे गायब करने व साक्ष्य मिटाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 15
विज्ञापन

नपा प्रधान एवं पार्षद पर लगाया सीसीटीवी कैमरे गायब करने व साक्ष्य मिटाने का आरोप
- आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस ने दी शिकायत, मिलीभगत करके टेंडर जारी करने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। नगर पालिका प्रधान बलदेव राज चावला और एक पार्षद पर नपा से सीसीटीवी कैमरे गायब करने व साक्ष्य मिटाने के आरोप लगाया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता राकेश बैंस ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है।
शिकायत में बैंस ने बताया है कि सीसीटीवी कैमरों एवं हार्ड डिस्क में टेंडरों में किए गोलमाल के सबूत थे। 14 जुलाई 2018 को नपा शाहाबाद के गलियों एवं नालियों के निर्माण को लेकर ऑनलाइन टेंडरों में ठेकेदारों एवं नपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलीभगत कर सरकार को लाखों का नुकसान एवं पहुंचाया था। साजिश का पता लगते ही उन्होंने डीसी और एसडीएम शाहाबाद को शिकायत भेजी थी। उन्होंने इस सबंध में आरटीआई के तहत कुछ जानकारी प्राप्त की थी। आरटीआई से मिले तथ्यों के आधार पर इसकी जांच विजिलेंस से कराने के लिए एसडीएम शाहाबाद, डीसी एवं मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को पत्र लिखा था। इस पर संज्ञान लेते हुए जांच अधिकारी एसडीएम शाहाबाद ने जांच करके सभी तथ्यों एवं सबूतों के कागजात लेकर इसकी विजिलेंस जांच की सिफारिश कर दी है। इसमें बिंदु-5 टेंडर भरने का सभी ठेकेदारों का समय एक है। शिकायत में कहा गया कि टेंडर डालने से पहले नपा प्रधान के कमरे में सभी ठेकेदारों की बैठक हुई, जिसकी पुष्टि नपा शाहाबाद में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से की जा सकती है और आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदारों द्वारा दी गई बिड एक्नॉलेजमेंट के समय से मिलान किया जा सकता है। इसमें सभी ठेकेदारों का समय 11 जुलाई 3 बजे से 6 बजे तक है। सभी ठेकेदारों का समय एक एनेक्सर पी-23-46 से स्पष्ट हो चुका है कि प्रधान की मौजूदगी में मिलीभगत करके सभी टेंडर लिए गए हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सोमवार को जब वह किसी काम से नपा परिसर में गए तो देखा कि दरवाजे के पास लगा सीसीटीवी कैमरा गायब था। इससे उन्हें आशंका है कि प्रधान एवं एक पार्षद ने ही इसे गायब कराया है ताकि आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा दी गई शिकायत की जांच में सबूत सामने न आ सकें।
विज्ञापन


कैमरे गायब कराने एवं सबूत मिटाने की शिकायत दर्ज: थाना प्रभारी
आरटीआई कार्यकर्ता राकेश कुमार ने नपा प्रधान बलदेव चावला और एक पार्षद के खिलाफ कैमरे गायब कराने एवं सबूत मिटाने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

- नैब सिंह, थाना प्रभारी

कैमरा नहीं हटवाया, आरोप बेबुनियाद : प्रधान
पालिका से कोई कैमरा नहीं हटवाया गया है। न ही गायब कराया गया है। यह आरोप बेबुनियाद हैं। सारा रिकॉर्ड डीवीआर में होता है और कभी भी डीवीआर की जांच की जा सकती है।
- बलदेव राज चावला, नगर पालिका प्रधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें