शिक्षा के सुधार में समाज का सहयोग जरूरी : माजरी
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
शिक्षा के सुधार में समाज के योगदान पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी शहीदां में विशेष कार्यक्रम हुआ। मुख्य अध्यापिका संतोष ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर कुरुक्षेत्र शिक्षा कोर कमेटी के सदस्य जसबीर सिंह, मियां सिंह रंगा, गंगाधर शर्मा ने हिस्सा लेकर शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिप और जिला संयोजक पंचायती राज भाजपा सुरेंद्र कश्यप माजरी ने खेड़ी शहीदां और गांव माजरी, गांव चम्मूकलां और गोरखा के स्कूल को गोद लिया, गांव झांसा से सरपंच मीनू मल, पुनीत मल ने गांव झांसा के प्राथमिक स्कूल, गांव खेड़ी शहीदां के सरपंच अनिल सैनी ने गांव के स्कूल को, अमीर सिंह ओलख ने चम्मूकलां, साहब सिंह नंबरदार ने खेड़ी शहीदां के प्राथमिक स्कूल, रामपाल सरपंच माजरी कलां ने गांव के स्कूल को, सुरेश मदान ने खेड़ी शहीरदां के प्राथमिक कन्या स्कूल को, जगदीप सिंह सांगवान ने ठोल के प्राथमिक स्कूल को, अली शेर ठोल ने ठोल के कन्या प्राथमिक स्कूल को गोद लिया। इस अवसर पर खेड़ी शहीदां के सरपंच अनिल सैनी ने सभी आए हुए मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित झांसा, मधु, सुरेश, जय भगवान, राजवीर, कर्मवीर, ममता, अमृतलाल, प्रवीण, मंगतराम, सुरेंद्र सांगवान, रमेश, अजय मित्तल, कुलबीर, जितेंद्र, सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।