फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब उपभोक्त भर सकेंगे आन लाइन हाउस टैक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अब उपभोक्ता भर सकेंगे ऑन लाइन हाउस टैक्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अब लोगों को नगर परिषद में हाउस टैक्स भरने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यहां आन लाइन टैक्स सुविधा शुरू की जा रही है। यह जानकारी थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए नगर परिषद ने आन लाइन हाउस टैक्स भरने की योजना शुरू कर दी है। इस योजना से लोगों को अब नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह शनिवार को सेक्टर सात स्थित आवास कार्यालय पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट से वीरेंद्र, प्रेम शर्मा, राजगौड़, अशोक शर्मा, मनजीत शर्मा, अनिल जैन, मोहन लाल, बलभद्र कौशिक, बब्बर शर्मा, विनोद शर्मा आदि ने ट्रस्ट के निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की अनुदान राशि देने के लिए विधायक सुभाष सुधा का आभार व्यक्त किया। इस अनुदान राशि से हाल का निर्माण हो चुका है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद धीरे धीरे लोगों को ऑन लाइन सुविधा उपलब्ध करवा रहा है। ेइस मौके पर नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, नगर परिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र छिंदा, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा सहित अन्य पार्षद व गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें