फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राईम फाईल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर के सड़क दुर्घटना के एक मामले में एक महिला की मौत का मामला दर्ज किया गया। इस बारे में पुलिस को सुनील पुत्र रामफल वासी मिर्जापुर ने बताया कि शिकायतकर्ता की माता गांव मिर्जापुर में किसी काम जा रही थी, इस दौरान एक कार के अज्ञात चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें सीधी टक्कर मारी। इस सड़क हादसे में शिकायतकर्ता की माता की मौके पर ही मौत हो गई है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कार और मोटरसाइकिल चोरी
कुरुक्षेत्र। वाहन चोर गिरोह ने दो जगह पर चोरी कर एक कार और मोटर साइकिल उड़ा ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। सेक्टर-7 वासी सरला सैनी पत्नी गुरदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि कोर्ट परिसर कुरुक्षेत्र से अज्ञात चोर शिकायतकर्ता की कार चोरी करके ले गए। वहीं बजीदपुर वासी दीपक कुमार पुत्र हुक्म चंद ने थाना सदर थानेसर में ताऊ देवीलाल पार्क के निकट से मोटर साइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें