कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति का अबल सिंह राणा को सदस्य बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह जिला के लिए गौरव की बात है कि हमें राष्ट्रीय टीम में स्थान प्राप्त हुआ। उम्मीद करते हैं कि अबल सिंह राणा को जिस अपेक्षा के साथ जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और कर्मठता के साथ पूरा करेंगे। इसके बाद अबल सिंह राणा ने जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा समय सिंह भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त व सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुशील राणा जिला मीडिया प्रभारी विनीत कवातरा, जिला उपाध्यक्ष शेरपाल राणा, अशोक शर्मा, लोकेश राणा, किरण पाल राणा, विनीत बजाज, अमित रोहिला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।