फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेषों में आग लगाने पर 180 लोगों पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले किसानों को सेटेलाइट के साथ-साथ कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 180 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चार लाख 62 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 200 जगहों पर फसल अवशेषों में आग लगाने की सूचना मिली है। इनमें से हरसेक सेटेलाइट से 67 और अन्य माध्यम से 133 सूचनाएं प्राप्त हुई है। इन 200 जगहों में 186 जगहों पर आग लगाने की सूचना सही मिली है। फसल अवशेषों में आग लगाने वाले 180 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई और चार लाख 62 हजार 500 रुपए का जुर्माना भी किया गया है।

जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए गए है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी फसल अवशेषों में आग लगाने वालों पर पैनी निगाहें रखेंगे और ऐसे लोगों के चालान कर उन पर जुर्माना लगाना भी सुनिश्चित करेंगे। इन आदेशों की अवहेलना नहीं होनी चाहिए, सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति फसल अवशेषोंं में आग न लगा सके। अगर कोई किसान या व्यक्ति फसल अवशेषों में आग लगाता है तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें