फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करके चोरी करने का आरोपी काबू, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने काबू करके उसके कब्जे से चोरी के 18 हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि 22 जून को रामकुमार पुत्र प्रभुदयाल वासी सरस्वती कॉलोनी खेड़ी मारकंडा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह 18 जून एटीएम बूथ से पैसे निकालने के लिए गया था। एटीएम से पैसे निकालने के दौरान एक युवक बूथ में घुस आया और उसके हाथ सैनिटाइज कराने लगा। इसी दौरान उसने उसका एटीएम कार्ड मशीन से निकालकर दूसरे एटीएम कार्ड से बदल दिया।
विज्ञापन

उस समय उसके खाते कोई पैसा नहीं निकला था। बाद में उसके खाता से 42 हजार 730 रुपये निकाले जाने का मैसेज मिला, जबकि उसने कोई पैसे नहीं निकाले थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर थी। जांच के दौरान सीआईए टू की टीम शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एटीएम बूथ के पास घूम रहे एक युवक को काबू करके उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने कबूल किया कि वह एटीएम बूथ पर पैसे निकालने आए लोगों के बहाने से एटीएम कार्ड बदल कर उनके खाता से पैसे निकाल लेता है। करीब एक महीना पहले उसने एक बुजुर्ग व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाता से 42730 रुपये निकाले थे। पुलिस ने उसकी कब्जे से खाते से निकाली गई रकम से 18 हजार रुपये भी बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें