फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रांसफार्मर से तांबा व सामान चोरी के 18 मामले सुलझे, तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईए)-दो की टीम ने ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी करने के लगभग 18 मामलों को ट्रेस करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 1.5 क्विंटल लोहे की पत्ती सहित चोरी का सामान और औजार बरामद किए गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के गांव दरियागंज के रहने वाले पुष्पेंद्र यादव, नंगला जैरी गांव के संतोष उर्फ रिंकू और भैसरासी गांव के ब्रिजेश के रूप में हुई हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार बिजली निगम लाडवा के एसडीओ ने एक दिसंबर को गांव जलालुदीन माजरा में किसान बाबू राम के खेत से 16 केवीए ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत पर थाना लाडवा में केस दर्ज कर जांच सीआईए-दो को सौंपी गई। 19 दिसंबर को सीआईए-दो प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल की टीम ने सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 18 ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातें कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से 1.5 क्विंटल लोहे की पत्ती, 10 लोहे की आरी, आरी ब्लेड, प्लास, पेचकस, चाबियां, रबड़ के जूते, छैनी, दस्ताने जैसे औजार और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की। आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



बॉक्स
मुख्य आरोपी पहले भी कई मामलों में किया जा चुका है गिरफ्तार : मोहन लाल
सीआईए-दो प्रभारी इंस्पेक्टर मोहन लाल ने बताया कि मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र यादव पहले भी कुरुक्षेत्र और करनाल पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर चोरी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। जेल से छूटते ही वह नए साथियों के साथ फिर सक्रिय हो जाता था। इन वारदातों से बिजली निगम को भारी नुकसान हुआ था और खेतों में बिजली आपूर्ति बाधित रही थी, जिससे किसानों को फसलाें में पानी देने के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें