फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बीएफआई चैंपियनशिप के लिए चुने 18 मुक्केबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मनोज कुमार बॉक्सिंग अकादमी में बीएफआई एलीट पुरुष एवं महिला ओपन बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए हरियाणा के मुक्केबाजों का परीक्षण हुआ। इस परीक्षण में 22 महिला और 40 पुरुष मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। हर जिले से दो खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया था।
विज्ञापन

परीक्षण के बाद महिला वर्ग में आठ और पुरुष वर्ग में 10 भार वर्गों के फाइनलिस्ट तय हुए। महिला वर्ग में सिमरन (हिसार), तनिषा (पीकेएल), प्रियंका (पीकेएल), रेनू (एसएनपी) फाइनलिस्ट बनीं। मनीषा (जेजेआर), निशा (सीकेआर), पूजा (केकेआर) और अनुष्का (वाईएनआर) ने भी जगह बनाई।
पुरुष वर्ग में प्रियंशु (एएमबी), आर्यन (एसएनपी), साहिल (एनसीएच), शिवम (केएनएल) फाइनलिस्ट रहे। प्रियंशु (आरटीके), आदित्य (साई-एचएसआर), नीरज (साई-एचएसआर) भी चयनित हुए। विपिन (केकेआर), आर्यन (एमडब्ल्यूटी) और मनीष (पीकेएल) ने भी अपनी जगह पक्की की। इस परीक्षण में 5-6 अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज भी पहुंचे, जिससे इसका स्तर बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें