फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए 174 बेटिकट, 7 को जेल, डेढ़ लाख वसूला

Tue, 04 Oct 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट चेकिंग में पकड़े गए 174 बेटिकट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सोमवार को स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 174 यात्रियों को बगैर टिकट पकड़ा। इनमें से सात यात्रियों को जुर्माना अदा नहीं कर पाने के चलते अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया। जबकि शेष से एक लाख 52 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। सूत्रों की माने तो कुरुक्षेत्र स्टेशन पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। जिसमें जुर्माना भी वसूला गया, सात लोगों को जेल भी भेजा गया। पकड़ाए गई यात्रियों ने गरीबी का वास्ता देकर भी छूटने की कोशिश की, साथ ही कई यात्री रो तक दिए। लेकिन कार्रवाई से कोई नहीं बच पाया।
विज्ञापन


स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट नितिनराज ने सुबह करीब छह बजे ही स्टेशन पर पहुंच गए थे। 50 टीटी, 10 जीआरपी और 20 आरपीएफ जवानों के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया गया। टीम के सदस्य जिनमें महिला कर्मचारी भी शामिल है,  रेलवे स्टेशन के हर उस स्थान पर खड़े हो गए जहां से कोई भी भागने या निकलने की कोशिश कर सकता था।  सुबह साढ़े छह बजे झेलम एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर जैसे ही पहुंची। टिकटों की जांच शुरू हो गई। यह सिलसिला दोपहर ढाई बजे तक डिलक्स एक्सप्रेस तक चलता रहा। इस दौरान कुल 174 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया। खास बात यह थी कि बगैर टिकट यात्रियों में 5 महिलाएं भी शामिल थी। बताया जाता है कि इनसे जुर्माना वसूल कर  छोड़ दिया गया।

साहब हमें छोड़ दो, जेब में पैसे नहीं है
चेकिंग के दौरान जब कुछ यात्री बगैर टिकट के पकड़ाएं तो उन्होंने बचने के लिए कई बहाने भी बनाए। कई यात्रियों ने गरीब होने का वास्ता देकर छोड़ने की बात कही, तो कई ने मजबूरी और जल्दी में टिकट नहीं होने की बात कह कहकर बचने की कोशिश की। कुछ ने तो रेलवे के कर्मचारियों और अधिकारियों तक का हवाला देकर निकलने का प्रयास किया, लेकिन किसी की भी दाल नहीं गली और सभी को जुर्माना कर दिया गया।
विज्ञापन


167 से वसूला जुर्माना
कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि कुल 174 यात्रियों को पकड़ा गया था। इनमें से कई जनरल के टिकट पर रिजर्वेशन डिब्बे में सफर करते पाए गए । इन लोगों से 500-500 रुपये जुर्माना वसूला गया। जबकि जिनके पास टिकट ही नहीं था, उनसे एक एक हजार रुपये जुर्माना लिया गया। इस तरह कुल 1 लाख 52 हजार रुपये जुर्माना राशि जमा की गई। हालांकि सात यात्री जुर्माना राशि नहीं भर पाए। इन सभी को जेल भेजने के आदेश दिए गए। हालांकि इन लोगों को शाम तक जुर्माना जमा कराने का वक्त भी दिया गया। लेकिन जुर्माना नहीं भर पाने पर इन सातों को अंबाला सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

सुरक्षा जांच भी चलती रही
जीआरपी के जवानों ने आने जाने वाली ट्रेनें में सुरक्षा के नजरिये भी जांच की। हालांकि जांच रुटीन ही रही, लेकिन जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को देखकर एकबारगी लोग घबरा भी गए। लेकिन जब रुटीन चेकिंग की बात कही तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें