फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेज सिंह की प्रधानगी में जाट धर्मशाला की कमेटी पर लगी स्टेट रजिस्ट्रार की लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

जाट सभा व धर्मशाला कुरुक्षेत्र की प्रधानी को लेकर काफी दिनों तक चले विवाद के बीच अब स्टेट रजिस्ट्रार ने अंग्रेज सिंह किरमच की प्रधानी में कमेटी पर मुहर लगा दी है, जिससे अंग्रेज सिंह व उनके पक्ष के लोगों में खुुशी की लहर दौड़ गई है। स्टेट रजिस्ट्रार की ओर से पत्र जारी किए जाने के बाद शुक्रवार को प्रधान अंग्रेज सिंह ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
उन्होंने बताया कि जाट सभा-जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र की कमेटी को स्टेट रजिस्ट्रार से अनुमति मिल गई है, जिसका पत्र भी उन्हें मिल चुका है। अब सभा व धर्मशाला के प्रबंधन व विकास को लेकर यह कमेटी पूरी तरह से कार्य कर सकेगी जबकि यह पत्र जारी होते ही अब धर्मशाला पर लगाया गया प्रशासक भी हट गया है। उन्होंने बताया कि जिला रजिस्ट्रार द्वारा उनकी कमेेटी को लेकर उचित निर्णय न देने के कारण उन्होंने स्टेट रजिस्ट्रार के सामने अपील की थी। 24 मई को इस बारे में स्टेट रजिस्ट्रार द्वारा उनके हक में फैसला देते हुए जिला रजिस्ट्रार व जिला उपायुक्त को भी पत्र लिख दिया है। अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनकी कमेटी समाज द्वारा सही प्रक्रिया के तहत चुनी गई थी। यही नहीं धर्मशाला के उचित संचालन के लिये भंडारा कमेटी, परचेज कमेटी सहित सभी कमेटियों का गठन किया जा चुका है। भविष्य में ये सभी कमेटियां आपसी तालमेल के साथ काम करेंगी। इस अवसर पर उनके साथ उप प्रधान कमल बारना, सचिव दिवान चंद सारसा, पूर्व महासचिव दलबीर ढांडा, जोगिंद्र बारणा, धर्म सिंह सारसा, रमेश घराड़सी, होशियार सिंह किरमच, केहर सिंह सिघपुरा, पूर्ण किरमच, दिवान किरमच, रणधीर हथीरा, हरिकेश सारसा, रणसिंह देशवाल, पवन सौंटी, भल्ले सिंह मैनेजर, जयसिंह सरायसुखी, टेकचंद हथीरा, रामफल हथीरा, बाबूराम हथीरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



जाट समाज की बुलाई गई बैठक
प्रधान अंग्रेज सिंह ने बताया कि स्टेट रजिस्ट्रार की ओर से पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को धर्मशाला में जहां शांति व समृद्धि के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया वहीं समाज की एक बैठक भी बुलाई, जिसमें सभा व धर्मशाला के विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि अब उनकी अगुवाई में बनी कमेटी कोलिजियम बनाने के लिए कार्य करेगी, जिसके पूरा होने के बाद चुनाव कराए जाएंगे।


ये लोग है कमेटी में शामिल
अंग्रेज सिंह ने बताया कि कमेटी में उप्रधान के रूप में कमल बारना, महासचिव धर्मवीर बरगट, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश बिढान है तो वहीं सदस्यों में टेक सिंह, रणसिंह देशवाल, लाभ सिंह गुलडेहरा, मंजीत इस्माईलाबाद, सूबे सिंह जैनपुर, प्रीतम पाल, फाउंडर मेंबर रणबीर सिंह, बाबू राम के अलावा प्रीतम पाल भी शामिल है। निगरानी कमेटी में जोगिंद्र बारना व होशियार किचमिच शामिल है।
विज्ञापन



अंग्रेज सिंह व राजकुमार ढुल पक्ष के बीच हुई थी खींचतान
बता दें कि जाट सभा व धर्मशाला प्रधान को लेकर अंग्रेज सिंह व राजकुमार ढुल पक्ष के बीच उस समय खींचतान शुरू हो गई थी जब पिछले माह अंग्रेज सिंह को समाज की एक बैठक के दौरान प्रधान बनाया गया। इसके बाद अंग्रेज सिंह ने कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी तो वहीं राजकुमार ढुल पक्ष ने इसे संव्यूभ प्रधान करार दे दिया था। इसी के चलते अपनी-अपनी प्रधानी साबित करने के लिए जिला रजिस्ट्रार के समक्ष दोनों पक्षों ने दावा भी किया था और जिला रजिस्ट्रार ने हालात को देख जिला उपायुक्त को धर्मशाला पर प्रशासक लगाए जाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद एसडीएम को प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें